

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल का 36वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सोनाक्षी ने शादी के बाद जहीर का पहला जन्मदिन मनाया।
Image Source : instagramसोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी का यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर सोनाक्षी अपने व्लॉग शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक और व्लॉग शेयर किया है।
Image Source : instagramव्लॉग में सुनाक्षी कहती हुई नजर आ रही हैं, 'आज का दिन बहुत खास हैं। 9 दिसंबर को मेरे पापा का जन्मदिन है और 10 दिसंबर को मेरे पति का तो आज डबल सेलिब्रेशन होगा।'
Image Source : instagramउन्होंने अपने पति और पिता का जन्मदिन एक साथ सेलिब्रेट किया, जहां जन्मदिन के खास मौके पर सोनाक्षी ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों को बुलाया।
Image Source : instagramएक्ट्रेस ने घर में ही म्यूजिशियन को बुलाया था। व्लॉग में एक्ट्रेस 'कही बदल ना जाना सनम' वाला गाना गाती दिखाई दे रही हैं। पार्टी में सोनाक्षी मस्ती करती हुई नजर आईं।
Image Source : instagramसोनाक्षी के माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के साथ-साथ अभिनेत्री रेखा भी नजर आईं। व्लॉग में रेखा शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूकर गले लगाती दिखाई दे रही हैं।
Image Source : instagramवीडियो में जहीर ने केक काटकर सोनाक्षी को खिलाते दिखाई दिये। सोनाक्षी ने पहले अपने पिता को केक खिलाने को कहा पर जहीर पहले सोनाक्षी को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : instagramउसके बाद जहीर अपने ससुर शत्रुघ्न सिन्हा और सास पूनम सिन्हा को केक खिलाते दिखाई दिये। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी व्लॉग के लिंक को शेयर किया है।
Image Source : instagramइस पार्टी की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जहां प्रशंसक सोनाक्षी और जहीर की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।
Image Source : instagramNext : कौन हैं विवियन डीसेना की पहली पत्नी? दूसरी बेगम जता रहीं तलाकशुदा से हमदर्दी