

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान अपनी खूबसूरती के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं।
Image Source : Instagram'जन्नत' में इमरान हाशमी के साथ नजर आईं सोनल चौहान की अच्छी फैन फॉलोइंग है।
Image Source : Instagramकाफी ग्लैमरस अंदाज में रहने वाली एक्ट्रेस इन दिनों आध्यात्म की ओर अपना मन लगा रही हैं। वो पूरी तरह भक्ति में डूबी हुई हैं।
Image Source : Instagramहाल ही में सोनल चौहान महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम पर आस्था की पावन डुबकी भी लगाई।
Image Source : Instagramसोनल चौहान ने खुद इसकी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वो पीले सूट में पूजा-अर्चना करते नजर आईं।
Image Source : Instagramइसके अलावा भी सोनल चौहान ने अपनी महाकुंभ यात्रा की कई और झलकियां साझा की हैं।
Image Source : Instagramइनमें वो नागा साधुओं के बीच पहुंची दिख रही हैं। वो एक नागा साधु से बात करती भी नजर आई हैं।
Image Source : Instagramनागा साधु ने सोनल चौहान को खास तोहफा भी दिया और एक तस्वीर में वो उनसे आशीर्वाद प्राप्त करती भी दिखाई दीं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों के कैप्सन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'महाकुंभ में श्री दिगंबर कुशाल भारती जी महाराज के साथ समय बिताना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना एक समृद्ध और सुंदर अनुभव था।'
Image Source : InstagramNext : कंगना रनौत ने किए कार्तिकेय स्वामी के दर्शन, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें