

सोनू निगम ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह काफी परेशान और दर्द में नजर आए। वीडियो शेयर करते हुए सिंगर ने बताया उनके पैर और कमर में भयानक दर्द हो रहा है।
Image Source : Instagramइस दर्द के बीच भी सोनू निगम ने पुणे में अपना कॉन्सर्ट किया और इस दौरान अपने फैंस को खुश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
Image Source : Instagramलेकिन, कॉन्सर्ट के दौरान पूरे समय सोनू निगम को शरीर में भयानक दर्द होता रहा, जिसके चलते सिंगर काफी परेशान रहे।
Image Source : Instagramसोनू निगम ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बैक स्टेज दर्द में कराहते नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramवीडियो में उन्हें दर्द से राहत पाने के लिए स्ट्रेचिंग करते देखा जा सकता है, लेकिन उन्हें इससे भी कोई आराम नहीं मिला और दर्द के बाद भी सिंगर ने अपना कॉन्सर्ट पूरा किया।
Image Source : Instagramसोनू निगम ने वीडियो में बताया कि दर्द को कम करने के लिए उन्होंने हर संभव कोशिश की, लेकिन उन्हें जरा भी राहत नहीं मिली।
Image Source : Instagramऐसे में स्टेज पर जाते ही सोनू निगम ने अपना दर्द भूलकर परफॉर्म किया और अपने फैंस को एंटरटेन किया।
Image Source : Instagramशो खत्म होने के बाद सोनू निगम ने अपना बैकस्टेज वीडियो शेयर किया और बताया कि पिछली रात मां सरस्वती ने उनका हाथ थामा था।
Image Source : Instagramसोनू निगम ने कहा कि ये उनके लिए उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दिन था, लेकिन जैसे-तैसे सब मैनेज हो गया और शो भी अच्छे से हुआ।
Image Source : InstagramNext : रूपाली गांगुली ने खास अंदाज में मनाई वसंत पंचमी, पीले कपड़ों में छाई कास्ट