सोनू सूद ने दिखाया पंजाब में तबाही का मंजर, इस तरह लोगों को पहुंचा रहे मदद

सोनू सूद ने दिखाया पंजाब में तबाही का मंजर, इस तरह लोगों को पहुंचा रहे मदद

Image Source : sonu_sood/Instagram

पंजाब में आई बाढ़ ने हर किसी को हताश कर दिया है। पूरा देश तबाही के मंजर को देख हालत नॉर्मल होने की प्रार्थना कर रहा है।

Image Source : sonu_sood/Instagram

गांव के गांव पानी में डूबे हुए हैं और लोगों को अपना घर-बार छोड़ विस्थापित होना पड़ा है। कई लोगों के घर और मवेशी तक बह गए हैं।

Image Source : sonu_sood/Instagram

पंजाब में आई बाढ़ कई लोगों के लिए काल भी साबित हुई है। इस मुश्किल दौर में कई सेलिब्रिटी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

Image Source : sonu_sood/Instagram

इन सितारों में एक नाम सोनू सूद का है, जो हाल में पंजाब पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाने।

Image Source : sonu_sood/Instagram

सोनू बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे, मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। एक्टर की बहन भी बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में मदद पहुंचा रही हैं।

Image Source : sonu_sood/Instagram

बाढ़ के भयानक मंजर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोनू सूद ने साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

Image Source : sonu_sood/Instagram

सोनू सूद ने पोस्ट में कहा, 'पंजाब के साथ, हमेशा के लिए। हम ग्राउंड पर थे। हमने नुकसान देखा, दिल टूटा और वो ताकत भी जो मिटने का नाम नहीं ले रही थी।'

Image Source : sonu_sood/Instagram

उन्होंने आगे लिखा, 'गांव पानी में डूबे हुए, ज़िंदगियां उजड़ी हुई, लेकिन उम्मीद अब भी कायम है। पंजाब को जो भी चाहिए, हम यहां हैं।'

Image Source : sonu_sood/Instagram

अंत में एक्टर ने लिखा, 'मदद करने के लिए। पुनर्निर्माण करने के लिए। घाव भरने के लिए - साथ मिलकर। पंजाब के साथ। हमेशा के लिए।'

Image Source : sonu_sood/Instagram

Next : 'महाभारत' के दुर्योधन पुनीत इस्सर ने पूर्वजों का किया पिंडदान, विधि-विधान से की पूजा