सुपरस्टार की बेटी, 3 फ्लॉप फिल्मों के बाद ही छोड़ दिया बॉलीवुड, क्रिकेटर के साथ बसाया घर

सुपरस्टार की बेटी, 3 फ्लॉप फिल्मों के बाद ही छोड़ दिया बॉलीवुड, क्रिकेटर के साथ बसाया घर

Image Source : Instagram/@athiyashetty

बॉलीवुड में अब तक कई स्टारकिड्स अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, जिनमें से कुछ सफल रहे तो कुछ ने बार-बार फ्लॉप फिल्मों के चलते बॉलीवुड से दूरी बना ली।

Image Source : Instagram/@athiyashetty

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी इन्हीं स्टारकिड्स में से एक हैं। अथिया ने सूरज पंचोली के साथ 2015 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'हीरो' थी, जो फ्लॉप रही।

Image Source : Instagram/@athiyashetty

इसके बाद अथिया 2017 में अर्जुन कपूर और अनिल कपूर के साथ 'मुबारकां' में नजर आईं और ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

Image Source : Instagram/@athiyashetty

अथिया की तीसरी फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' थी, जिसमें वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखाई दीं और ये फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप रही। ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद अथिया ने भी फिल्मों से दूरी बना ली।

Image Source : Instagram/@athiyashetty

सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैसे अथिया का मन कुछ ही दिनों में फिल्मों से भर गया था और उन्होंने साफ कह दिया था कि वह अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं।

Image Source : Instagram/@athiyashetty

और अथिया ने ऐसा ही किया, उन्होंने 2015 में डेब्यू के बाद 2019 तक फिल्मों में काम किया और फिर एक्टिंग छोड़ दी। उन्होंने मोतीचूर चकनाचूर रिलीज होने के बाद अपने पिता से कहा था- 'मैं अब और फिल्में नहीं करना चाहती, मैं ऐसे ही कम्फर्टेबल हूं।'

Image Source : Instagram/@athiyashetty

फिल्मों से दूर होने के बाद अथिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गईं और वो भी क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर।

Image Source : Instagram/@athiyashetty

कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अथिया और केएल राहुल ने 2023 में धूमधाम से शादी कर ली, जिसमें दोनों के परिवारों के अलावा, करीबी सदस्य और दोस्त ही शामिल हुए।

Image Source : Instagram/@athiyashetty

वहीं इसी साल मार्च में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने इवारा रखा है, लेकिन कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया से छुपाकर रखा है।

Image Source : Instagram/@athiyashetty

Next : शिफॉन की साड़ी पहने डिग्री लेने पहुंची अजय देवगन की लाडली नीसा, साथ दिखी फैमिली