स्नोमैन बने सनी देओल, गिरती बर्फ में दिखा स्मार्ट अंदाज

स्नोमैन बने सनी देओल, गिरती बर्फ में दिखा स्मार्ट अंदाज

Image Source : Instagram

बॉलीवुड स्टार सनी देओल इन दिनों पहाड़ों के मौसम की मौज ले रहे हैं। यहां गिरती बर्फ में सनी देओल खुद स्नोमैन बन गए हैं।

Image Source : Instagram

सनी देओल ने अपने फैन्स के साथ इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सनी देओल गिरती बर्फ में वॉक का आनंद ले रहे हैं।

Image Source : Instagram

सनी देओल की पसंदीदा जगह पहाड़ हैं। सनी देओल अक्सर ही यहां पहुंचते रहते हैं और फोटो शेयर करते रहते हैं।

Image Source : Instagram

सनी देओल की इन तस्वीरों पर फैन्स ने भी उनकी तारीफ में कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। सनी देओल लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आए हैं।

Image Source : Instagram

सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' बीते 2 साल पहले 2023 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

Image Source : Instagram

अब सनी देओल जल्द ही अपनी फिल्म 'बॉर्डर-2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।

Image Source : Instagram

फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन जैसे नए कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

Image Source : Instagram

इसके साथ ही सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

Image Source : Instagram

सनी देओल की ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में सनी देओल का अहम किरदार देखने को मिलने वाला है।

Image Source : Instagram

Next : बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, कन्फर्म हो गई फिल्म