

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया।
Image Source : @shivangijoshi18/Instagramये वीडियो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 5' से था। इस क्लिप में नन्हीं कंटेस्टेंट अप्सरा बोरों नजर आई, जिनके मासूम सपने और खुशी से भरे डांस ने सबका दिल जीत लिया है।
Image Source : @shivangijoshi18/Instagramइस पल को और भी खास बना दिया जब शो में अप्सरा की अपनी मां से भावुक मुलाकात हुई। शिवांगी जोशी इस लम्हे से काफी भावुक हो गईं और उन्होंने अपनी फीलिंग्स एक प्यारे मैसेज के जरिए शेयर की।
Image Source : @shivangijoshi18/Instagramउन्होंने लिखा, 'ये मेरे दिल को छू गया… छोटी अप्सरा, जो इतनी मासूमियत से सपने देखती है और खुशी-खुशी नाचती है, आखिरकार अपनी मां के साथ कुछ वक्त बिता पाई।'
Image Source : @shivangijoshi18/Instagramउन्होंने आगे लिखा, 'मां के हाथों से खाना खाना, उनके हाथों से बाल संवारना… ये छोटी-छोटी चीज़ें उसके चेहरे पर सबसे प्यारी मुस्कान ले आईं, और हमारी आंखों में आंसू।'
Image Source : @shivangijoshi18/Instagramशिवांगी ने लिखा, 'उसकी मां उसके साथ मंच पर खड़ी थी, सिर्फ गर्व के साथ नहीं, बल्कि उस प्यार और ताकत के साथ जो सिर्फ एक मां दे सकती है।'
Image Source : @shivangijoshi18/Instagram'इस शो की वजह से अप्सरा को अपनी मां के साथ ये छोटे लेकिन सबसे कीमती पल मिल पा रहे हैं… और यही इस सफर को इतना खास बना देता है।'
Image Source : @shivangijoshi18/Instagramउन्होंने अपनी बात का अंत अप्सरा के लिए एक प्यारी शुभकामना के साथ खत्म किया, 'तुम एक छोटी सी चमकती हुई स्टार हो, और मैं दुआ करती हूं कि तुम्हारी मम्मा हमेशा तुम्हें यूं ही चमकते हुए देखती रहें।'
Image Source : @shivangijoshi18/InstagramNext : 'महावतार नरसिम्हा' ही नहीं, इन कम बजट की फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई