

नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'रामायण' की इन दिनों काफी चर्चा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे स्टार नजर आएंगे।
Image Source : Instagram/@officialprimefocusफिल्म की स्टार कास्ट की लिस्ट देखकर फैंस की इससे काफी उम्मीदें जुड़ गई हैं। रणबीर कपूर , साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म से एक टीवी एक्ट्रेस भी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है।
Image Source : Instagram/@surabhi_das22ये एक्ट्रेस हैं सुरभि दास, जिन्होंने 'नीमा डेन्जोंग्पा' नाम के सीरियल से सुर्खियां बटोरी थीं। सुरभि दास नितेश तिवारी की 4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण में अहम भूमिका में दिखाई देंगी।
Image Source : Instagram/@surabhi_das22जी हां, सुरभि दास इस बड़े बजट की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जिसमें वह बेहद अहम रोल निभाएंगी।
Image Source : Instagram/@surabhi_das22इस खबर की पुष्टि खुद सुरभि दास ने की है। सुरभि फिल्म में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी।
Image Source : Instagram/@surabhi_das22रणबीर कपूर स्टारर रामायण में रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं और उनके अपोजिट सुरभि दास नजर आने वाली हैं। इस खबर से सुरभि के फैंस बेहद खुश हैं।
Image Source : Instagram/@surabhi_das22सुरभि ने हाल ही में रणबीर कपूर और रामायण की कास्ट के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं और 'टेली चक्कर' के साथ बातचीत में इस फिल्म का हिस्सा होने की पुष्टि की।
Image Source : Instagram/@surabhi_das22उन्होंने कहा- 'हां मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं। फिल्म में रोल छोटा है, लेकिन ये मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं।'
Image Source : Instagram/@surabhi_das22रणबीर कपूर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा- 'उनका ऑरा कमाल का है। वो बहुत शानदार एक्टर हैं और उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।'
Image Source : Instagram/@surabhi_das22Next : एक्ट्रेस ने श्रावण में खाया मटन, तो हो गईं ट्रोल, अब सफाई देते हुए किया पलटवार