शादी को हुए 1 साल, फिर भी पति से अलग रह रही पॉपुलर एक्ट्रेस, बोली- 'एक-दूसरे को स्पेस...'

शादी को हुए 1 साल, फिर भी पति से अलग रह रही पॉपुलर एक्ट्रेस, बोली- 'एक-दूसरे को स्पेस...'

Image Source : Instagram

सुरभि ज्योति टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्रियों में से हैं। सुरभि 2024 में सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अब उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की।

Image Source : Instagram

सुरभि ज्योति ने बताया कि शादी के बाद एक ही घर में रहते हुए भी वह अपने पति सुमित से अलग रहती हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

Image Source : Instagram

सुरभि ज्योति ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुमित सूरी के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की।

Image Source : Instagram

सुरभि ज्योति ने बताया कि उनके पति सुमित को वर्क फ्रॉम होम करना पड़ता है और कभी-कभी वह जब शूटिंग पर नहीं होतीं तो वह भी अपना काम घर से कर रही होती हैं, जिसके चलते दोनों एक घर में रहते हुए अलग-अलग कमरे में रहते हैं।

Image Source : Instagram

सुरभि कहती हैं- 'सुमित घर से काम करता है और मैं भी कई बार घर से काम करती हूं, जब मेरी शूटिंग नहीं होती, मैं घर से काम करती हूं।'

Image Source : Instagram

'हमें बाहर जाना ज्यादा नहीं पसंद, हम घर पर रहते हुए काफी खुश रहते हैं। हमारे घर में, अपने-अपने पसंद के कमरे में।'

Image Source : Instagram

'हम अलग-अलग कमरे में रहते हैं, क्योंकि सुमित अपनी जिंदगी में ज्यादातर समय अकेला ही रहा है और मेरे साथ भी ऐसा ही है, ये हम दोनों का आपसी फैसला था।'

Image Source : Instagram

'ये थोड़ा अजीब है, लेकिन ऐसा ही है। मेरी अपनी अलमारी, बाथरूम, वार्डरोब, अपना स्पेस है। कभी-कभी ऐसा होता है कि वो अपने कमरे में होता है और मैं अपने में।'

Image Source : Instagram

सुरभि आगे कहती हैं- 'फिर भी हम साथ हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम एक जैसी सोच रखते हैं। मैं ये नहीं कह रही हूं कि ये एकमात्र तरीका है, जिससे आप एक-दूसरे को स्पेस दे सकते हैं।'

Image Source : Instagram

Next : खूब हाथ-पैर मारे, फिर भी नहीं मिला काम, अक्षय कुमार की एक्ट्रेस ढूंढ रही काम, नहीं ऑफर हुआ कोई प्रोजेक्ट