

इस साल टीवी जगत की कई मशहूर अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंधीं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।
Image Source : Instagramटीवी की नागिन सुरभि ज्योति ने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से पिछले महीने यानी अक्तूबर में 27 तारीख को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की।
Image Source : Instagramसुरभि ज्योति ने शादी की कई फोटोज इंटरनेट पर शेयर कीं, जिनमें उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने रोमांटिक-ड्रामा ‘कुबूल है’ में जोया की भूमिका से लोकप्रियता हासिल की।
Image Source : Instagram'उतरन' फेम अभिनेत्री श्रीजिता डे ने हाल ही में गोवा में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक बंगाली समारोह में माइकल ब्लोहम-पेप से शादी रचाई।
Image Source : Instagramये श्रीजिता की दूसरी शादी है। श्रीजिता ने माइकल से करीब पांच साल तक डेटिंग के बाद शादी की थी। माइकल ने पेरिस में रोमांटिक अंदाज में श्रीजिता को प्रपोज किया था।
Image Source : Instagramशादी के लिए श्रीजिता मैरून और गोल्डन कलर की साड़ी पहली थी वहीं माइकल सफेद और सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी थी।
Image Source : Instagramइस साल शादी के बंधन में बंधने वाली टीवी हसीनाओं की लिस्ट में ‘इश्कबाज’ फेम सुरभि चंदना का भी नाम शामिल है।
Image Source : Instagramसुरभि चंदना ने बॉयफ्रेंड करण शर्मा से जयपुर में शादी की। सुरभि चंदना के फेमस शोज की बात की जाए तो उन्होंने 'शेरदिल शेरगिल' और 'नागिन 5' में भी काम किया है।
Image Source : Instagram‘महादेव’ फेम सोनारिका भदौरिया ने इसी साल बॉयफ्रेंड विकास पाराशर के साथ सात फेरे लिए। उन्होंने साल की शुरुआत में राजस्थान के रणथंभौर में शादी की।
Image Source : InstagramNext : कपूर खानदान की इस बहू किया था 'वन नाइट स्टैंड', नशे में शादी के लिए भरी थी हामी, अब खोला कच्चा-चिट्ठा