'गाय-भैंस जैसे ट्रीट करते हैं', एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री को बताया 'बूचड़खाना', बुरे बर्ताव पर छलका दर्द

'गाय-भैंस जैसे ट्रीट करते हैं', एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री को बताया 'बूचड़खाना', बुरे बर्ताव पर छलका दर्द

Image Source : Instagram

टेलीविजन और फिल्मों के बाद अब सुरवीन चावला ओटीटी की दुनिया में धमाल मचा रही हैं। सुरवीन इन दिनों 'क्रिमिनल जस्टिस 4' को लेकर सुर्खियों में हैं।

Image Source : Instagram

हाल ही में सुरवीन चावला ने इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बात की और इंडस्ट्री से जुड़े कई खुलासे किए।

Image Source : Instagram

टीवी इंडस्ट्री में अपने करियर को याद करते हुए एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के माहौल, सम्मान की कमी और अपने साथ हुए व्यवहार के बारे में बात की।

Image Source : Instagram

सुरवीन चावला ने बालाजी टेलीफिम्स के चर्चित शो 'कहीं तो होगा' से अपना करियर शुरू किया था और इस दौरान अपने ऊपर भारी दवाब होने की बात कही।

Image Source : Instagram

हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में सुरवीन कहती हैं- 'मैं शूटिंग के लिए हफ्ते में चार दिन बालाजी जाया करती थी। ऐसा लगता था जैसे मेरे सिर पर कयामत का हाथ है। इस क्षेत्र का मुझे अनुभव नहीं था।'

Image Source : Instagram

'लोग मेरे उच्चारण पर हंसा करते थे। टीवी इंडस्ट्री में ऐसा लगता है जैसे आपके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।'

Image Source : Instagram

टीवी इंडस्ट्री में अपना वर्क एक्सपीरियंस शेयर करते हुए सुरवीन ने आगे कहा- 'गाय-भैंस जैसी हरकतें की जाती हैं। ये एक फैक्ट्री सेटअप जैसा है।'

Image Source : Instagram

'एक हेडलाइन होती है, एपिसोड डिलीवर होने चाहिए। तो आप कौन हैं? आप एक काम करने वाली संस्था हैं बस। आप घर में नहीं, किसी सिस्टम का एक प्रोडक्ट हैं।'

Image Source : Instagram

'कहीं तो होगा' को लेकर अपने अनुभव के बारे में सुरवीन ने कहा- 'एक अजीब डायरेक्टर था, बहुत सी महिलाओं को उनके साथ काम करने में समस्या थी। लेकिन, वो प्रोडक्शन हाउस के फेवरेट बने रहे।'

Image Source : Instagram

'ऐसा लगता था जैसे हमें बूचड़खाने में भेजा जा रहा है। जब तक काम चल रहा था, कुछ मायने नहीं रखता। कोई सही या गलत नहीं होता था।'

Image Source : Instagram

Next : 17 साल की हो गई है 'बजरंगी भाईजान' की मासूम मुन्नी, पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है क्यूटनेस