

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की जब शुरुआत हुई तो शो में बच्चों की पलटन के रूप में टप्पू सेना को दिखाया गया और उसी की कोर मेंबर थी सोनू
Image Source : Instagramबतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सोनू का किरादर झील मेहता ने निभाया था। वो टप्पू सेना की सबसे होशियार सदस्य थीं। फिर पढ़ाई की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया।
Image Source : Instagramअब वो एक्टिंग की दुनिया को पूरी तरह से अलविदा कह चुकी हैं। वो हाल में ही अपने बॉयफ्रेंड से सगाई की हैं और अब बिजनेसवुमन बन गई हैं।
Image Source : Instagramबात करें, निधि भानुशाली की तो वो भी अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर नहीं आती हैं। उन्होंने झील के शो छोड़ने के बाद एंट्री ली और फिर अचानक ही शो को अलविदा कह दिया।
Image Source : Instagramवो शो छोड़ने के बाद भी काफी पॉपुलर हैं और सोशल मीडिया पर अपनी नई लाइफ की सैर कराती हैं। वो अब एक हिप्पी स्टाइल ट्रेवलर बन गई हैं, जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की सैर करती हैं।
Image Source : Instagramइतना ही नहीं निधि का लुक भी अब पूरी तरह बदल गया है। वो अपनी इस पूरी जर्नी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल और यूट्यूब चैनल पर शेयर करती रहती हैं।
Image Source : Instagramनिधि भानुशाली के शो छोड़ने के बाद बड़ी सोनू के रूप में पलक सिंधवानी की एंट्री हुई। पलक शो में बीते कई सालों से लगातार नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagram26 साल की पलक सिंधवानी अपनी खूबसूरती के चलते छाई रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं।
Image Source : Instagramहाल में ही खबरें आई थीं कि पलक ने भी शो छोड़ने की तैयारी कर ली है, जो पूरी तरह से झूठ थी। एक्ट्रेस शो के साथ बनी रहेंगी।
Image Source : InstagramNext : मिस यूनिवर्स ताज के लिए लारा दत्ता ने इस सवाल का जवाब देकर जीत लिया था सबका दिल