'तारे जमीन पर' के ईशान 18 साल बाद दिखने लगे ऐसे, पहचानना हुआ मुश्किल

'तारे जमीन पर' के ईशान 18 साल बाद दिखने लगे ऐसे, पहचानना हुआ मुश्किल

Image Source : Instagram

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें एक्टर ने कुछ स्पेशल बच्चों को बड़े पर्दे पर पेश किया जो अपने दमदार किरदार के लिए मशहूर हो गए हैं।

Image Source : Instagram

इसके पहले 2007 में आमिर खान ने 'तारे जमीन पर' से एक क्यूट बच्चे को कास्ट किया था जो 18 साल बाद काफी बदल चुका है।

Image Source : Instagram

'तारे जमीन पर' फिल्म में दर्शील सफारी नजर आए थे। उन्होंने आमिर खान की इसी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उस वक्त एक्टर दर्शील की उम्र 10 साल थी।

Image Source : Instagram

'तारे जमीन पर' में मिस्टर परफेक्शनिस्ट की मौजूदगी के बावजूद इस बच्चे ने सबका दिल जीत लिया। उसकी मासूम सी शक्ल, सामने के दो बड़े-बड़े दांत और क्यूट सी मुस्कान आज भी लोग भूले नहीं हैं।

Image Source : Instagram

दर्शील सफारी, फिल्म में ईशान अवस्थी के किरदार में नजर आए थे जो dyslexia से पीड़ित था। अब दर्शील सफारी काफी बदल चुके हैं। वक्त के साथ न सिर्फ उनकी उम्र बढ़ी है बल्कि उनका लुक भी पूरी तरह बदल गया है।

Image Source : Instagram

फिल्म में नजर आने वाला ये बच्चा अब काफी स्टाइलिश लगता है। खास बात ये है कि बचपन में दर्शील सफारी के सामने के दो दांत काफी बड़े नजर आते थे, लेकिन अब वो शार्प जॉ लाइन के कारण चर्चा में रहते हैं।

Image Source : Instagram

इतना ही नहीं दर्शील अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही उन्हें 'सितारे जमीन पर' देख लोग हैरान रह गए थे कि वह इतने हैंडसम कैसे हो गए। कई लोग बड़े-बड़े स्टार्स के साथ भी कंपेयर कर चुके हैं।

Image Source : Instagram

पहली फिल्म के लिए दर्शील सफारी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वो 'झलक दिखला जा' में नजर आए। इसके अलावा वो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' और 'बटरफ्लाई' जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं।

Image Source : Instagram

दर्शील सफारी के करियर की बात करें तो उन्हें 'तारे जमीन पर' के बाद 'बम बम बोले', 'जोकमोन', 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' और 'कच्छा एक्सप्रेस' में देखा गया है। हाल ही में वह 'फुले' में देखा गया था।

Image Source : Instagram

Next : फराह खान ने संवारी जिंदगी, करोड़ों की मालकिन बनी कोरियोग्राफर, अब बोली- 'वो मेरी मां हैं'