

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बने हैं। दोनों के अलगाव की खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा है।
Image Source : Instagramतमन्ना भाटिया ने जैसी ही कई रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम से हटाईं, ये चर्चा होने लगी कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।
Image Source : Instagramवैसे ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि न तो तमन्ना भाटिया ने की और न ही विजय वर्मा ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
Image Source : Instagramबीते दिनों दोनों की शादी की भी चर्चाएं भी थीं। इसी बीच कई दावे हो रहे हैं कि विजय वर्मा अभी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे।
Image Source : Instagramशुरुआती दावों में ये भी कहा गया कि ब्रेकअप के बाद भी विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया दोस्त बने रहेंगे।
Image Source : Instagramआज होली के त्योहार के मौके पर दोनों एक बार फिर साथ आए हैं और इसे एक साथ ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।
Image Source : Instagramजी हां, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया दोनों को रवीना टंडन के घर के बाहर होली सेलिब्रेशन के लिए स्पॉट किया गया है।
Image Source : Instagramविजय वर्मा और तमन्ना भाटिया, दोनों ही रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के काफी करीब हैं। राशा उन्हें अडॉप्टेड पेरेंट्स कहती हैं।
Image Source : Instagramवैसे विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को साथ देखकर उनके फैंस काफी खुश होने वाले हैं और ये तो जाहिर है कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती है।
Image Source : InstagramNext : अमिताभ-जया ने खास अंदाज में मनाया होलिका दहन का जश्न, बेटी श्वेता ने पोस्ट की तस्वीरें