

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया नई फिल्म अरनमनई 4 को लेकर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। तमन्ना भाटिया और राशी खन्ना स्टारर अरनमनई 4 तेलुगु और तमिल में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
Image Source : instagramइन्हीं सब के बीच तमन्ना भाटिया ने अपनी नई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिन्हें देख फैंस तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।
Image Source : Instagramतमन्ना भाटिया अक्सर अपनी तस्वीरों सोशल मीडिया का पारा हाई करती रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने लुक से फैंस को अपना दीवाना बना दिया है।
Image Source : Instagramइस बार तमन्ना अपनी जबरदस्त स्टाइलिंग से फैंस का ध्यान खींचती दिखीं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की, जिसमें उन्होंने धोती के साथ ब्लेजर पहना था।
Image Source : Instagramतमन्ना का ये लुक देख चारों तरफ उनके चर्चे होने लगे। तमन्ना ने ब्राउन कलर के ब्रालेट पर मैचिंग ब्लेजर कैरी किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramइसके साथ उन्होंने लाइट कलर पर गोल्डन वर्क वाली धोती कैरी की,जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। तमन्ना भाटिया का ये आउटफिट मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता के लेबल 'हाउस ऑफ मसाबा' से डिजाइन किया है।
Image Source : Instagramब्लेजर ब्रालेट पर गोल्डन कलर के अलग-अलग साइज के हाथ, टॉफी और कुछ शेप्स लगे थे, जो काफी स्टनिंग और खूबसूरत लग रहा था। इसे देखकर लग रहा है कि मानों ये सोने से ही बने हों।
Image Source : Instagramयूं तो तमन्ना का अटायर काफी क्लासी था, लेकिन इसकी जो हाइलाइट थी वह था ब्लेजर। टैन कलर की जैकेट और मैचिंग ब्रालेट पर गोल्डन कलर के अलग-अलग शेप्स ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
Image Source : Instagramउन्होंने स्टीव मैडेन की रोज गोल्ड हील्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस को लीपाक्षी इलावादी ने स्टाइल किया था, जो काफी इंटरेस्टिंग लग रहा था।
Image Source : InstagramNext : 'पंचायत 3' के इन नए किरदारों ने मारी बाजी, जीता दर्शकों का दिल