इन हिट टीवी सीरियल के सीक्वल हुए फ्लॉप

इन हिट टीवी सीरियल के सीक्वल हुए फ्लॉप

Image Source : screen grab from JioHotstar

इन दिनों टीवी पर नए सास-बहू सीरियल्स और रियलिटी शोज की बाढ़ सी आ गई है। हर शो टीआरपी की रेस में अव्वल आना चाहता है। 25 साल बाद एकता कपूर ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लॉन्च किया।

Image Source : Instagram/@ektarkapoor

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सीक्वल को दर्शकों के खूब प्यार मिल रहा है। पिछले हफ्ते यह शो पहले नंबर पर था, लेकिन कुछ सीरियल ऐसे भी थे जो फ्लॉप साबित हुए।

Image Source : Instagram/@ektarkapoor

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से पहले भी कई और मशहूर धारावाहिक नए ट्विस्ट और ड्रामा के साथ लौटे थे, लेकिन उन्हें दर्शकों का दिल जीतने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Image Source : Instagram/@jiohotstar

'साथ निभाना साथिया 2' ने टीवी पर अपनी नई कहानी के साथ धांसू वापसी की थी, लेकिन कम टीआरपी की वजह से यह शो जल्द ही बंद हो गया।

Image Source : Instagram/@devoleena

सास-बहू ड्रामा की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने 2018 में 'कसौटी जिंदगी की 2' शुरू किया था। इस शो से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, इसे 2020 में बंद कर दिया गया।

Image Source : Screen grab from starplus hd

'बेहद' का दूसरा सीजन फ्लॉप रहा और 2 दिसंबर 2019 से 31 मार्च 2020 तक सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ। इसमें जेनिफर विंगेट, शिविन नारंग और आशीष चौधरी थे।

Image Source : Instagram/@jenniferwinget1

अरहान बहल और पूजा गौर स्टारर 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' टीवी का सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक था। यह जोड़ी 2021 में दूसरे सीजन के साथ फिर से नजर आई। हालांकि, कम टीआरपी के कारण इसे जल्द ही बंद कर दिया गया।

Image Source : Instagram/@starplus

'खिचड़ी 2' का प्रीमियर 2018 में हुआ था। दर्शक इसकी कहानी से पहले की तरह जुड़ नहीं पाए और सीरीज को बंद करना पड़ा।

Image Source : Instagram/@supriya_pathak_

2019 में शुरू हुआ 'संजीवनी 2' खूब चर्चा में था, लेकिन टीआरपी में जलवा नहीं दिखा सके। इसमें सुरभि चंदना, नमित खन्ना, गुरदीप कोहली, गौरव चोपड़ा और मोहनीश बहल जैसे सितारे थे।

Image Source : Instagram/@officialsurbhic

Next : 'घर में अकेले रहती हूं इसलिए...' पीरियड्स में मंदिर-किचन जाने पर बोलीं कंगना रनौत, कही ये बात