

बिग बॉस टेलीविजन का वो रियलिटी शो है, जिसने कई गुमनाम चेहरों को पहचान दिखाई है। वहीं, सलमान खान के इस शो से 'पंजाब की कैटरीना कैफ' को भी खूब शोहरत, काम और पैसा मिला है।
Image Source : Instagram/@shehnaazgillहम बात कर रहे हैं शहनाज गिल की जो पंजाबी सिंगर-एक्ट्रेस है, लेकिन अब बॉलीवुड में धूम मचा रही है। बिग बॉस 13 के बाद शहनाज की किस्मत चमक गई। शहनाज आज एक बड़ी स्टार बन गई हैं।
Image Source : Instagram/@shehnaazgillशहनाज गिल ने जब 'बिग बॉस 13' में एंट्री ली थी, तब उन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते थे। लेकिन, अपनी क्यूटनेस और फनी अंदाज से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। वो शो की सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट बन गईं।
Image Source : Instagram/@shehnaazgillवह चर्चा में तब आईं जब उनका नाम शो में सिद्धार्थ शुक्ला के सात जोड़ा गया था। सिडनाज के लव एंगल को काफी पसंद किया गया था।
Image Source : Instagram/@shehnaazgillपंजाब की कैटरीना कैफ को बिग बॉस ने हिंदुस्तान की शहनाज गिल बना दिया जो आज अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बना चुकी हैं।
Image Source : Instagram/@shehnaazgillशहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत एक म्यूजिक वीडियो 'शिव दी किताब' 2015 से की। इसके बाद 2017 में उन्होंने पंजाबी फिल्म 'सत श्री अकाल इंग्लैंड' से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया और फिर बिग बॉस 13 में आने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी।
Image Source : Instagram/@shehnaazgillउन्होंने 2023 में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसे अलावा वह 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भी नजर आ चुकी हैं।
Image Source : Instagram/@shehnaazgillशहनाज गिल के बाद अब उनके भाई शहबाज बदेशा बिग बॉस 19 में एंट्री करने वाले हैं। हालांकि, वह अपनी बहन की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं।
Image Source : Instagram/@shehnaazgillशहनाज गिल की फिल्म 'इक कुड़ी' जल्द रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से शहनाज इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं।
Image Source : Instagram/@shehnaazgillNext : शाही घराने की खूबसूरत शहजादी, नाना राजा और परदादा थे 'PM', खुद बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस, अब विदेश में ढाया कहर