

तृप्ति डिमरी ने 2017 में डेब्यू किया था, उनकी पहली फिल्म 'मॉम' थी, जिसके बाद उन्होंने 'लैला मजनूं' से लेकर 'कला' जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
Image Source : Instagram/@tripti_dimriतृप्ति ने लगातार अपने अभिनय से खुद को साबित किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 'एनिमल' ने दिलाई जिसमें वह सपोर्टिंग रोल में थीं।
Image Source : Instagram/@tripti_dimriएनिमल की सफलता और फिल्म में उनके अभिनय के बाद देखते ही देखते तृप्ति डिमरी चर्चा में आ गईं और नई नेशनल क्रश बन गईं।
Image Source : Instagram/@tripti_dimriएनिमल के बाद फैंस ने उनसे काफी उम्मीदें लगा रखी थीं, लेकिन इसके बाद आई फिल्मों से वह ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकीं।
Image Source : Instagram/@tripti_dimriएनिमल के बाद तृप्ति को बैड न्यूज और विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो जैसी फिल्मों को लेकर आलोचनाएं झेलनी पड़ीं, जिस पर हाल ही में उनके एक्टिंग गुरु ने भी बात की।
Image Source : Instagram/@tripti_dimriतृप्ति डिमरी के एक्टिंग गुरु कोई और नहीं बल्कि सौरभ सचदेवा हैं, जिन्होंने पहले 'एनिमल' में तृप्ति के साथ काम किया और अब 'धड़क 2' में भी नजर आए।
Image Source : Instagram/@saurabhsachdeva77सौरभ सचदेवा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में तृप्ति डिमरी की फिल्मों पर बात की और बताया कि आखिर एक्ट्रेस से कहां गलती हुई है।
Image Source : Instagram/@saurabhsachdeva77तृप्ति के बारे में बात करते हुए सौरभ ने कहा- 'मुझे लगता है कि तृप्ति की फिल्मों का सिलेक्शन ठीक नहीं था, खासतौर पर एनिमल के बाद। लेकिन, वह शानदार हैं। वह कैमरे पर अच्छी लगती हैं, कड़ी मेहनत करती हैं।'
Image Source : Instagram/@saurabhsachdeva77'उनके साथ जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें देखा है कि उनके कोई नखरे नहीं हैं। तृप्ति ने गलत चुनाव किए हैं, ये भी एक ऐसी चीज है जो किसी भी एक्टर को सीखनी चाहिए। आपको कुछ ऐसे चुनाव करने पड़ते हैं, जो मुश्किल होते हैं।'
Image Source : Instagram/@saurabhsachdeva77Next : सुनील शेट्टी नहीं ये साउथ सुपरस्टार थे 'मैं हूं ना' के लिए पहली पसंद, इस किरदार को किया था रिजेक्ट