

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी बीते दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों तृप्ति डिमरी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाती नजर आई थीं।
Image Source : Instagramइसकी तस्वीरें भी तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। अब तृप्ति बाइक राइड पर सैम मर्चेंट के साथ निकली हैं।
Image Source : Instagramबुधवार को सैम मर्चेंट के साथ बाइक पर शहर की सैर करती नजर आई हैं। तृप्ति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Image Source : Instagramजिसमें तृप्ति मास्क लगाकर बाइक पर पीछे बैठी हुई हैं। वहीं सैम मर्चेंट बाइक चला रहे हैं। बता दें कि दोनों का लंबे समय से अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं।
Image Source : Instagramहालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है। तृप्ति डिमरी ने कई बेहतरीन किरदारों से हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है।
Image Source : Instagram2017 की कॉमेडी पोस्टर बॉयज़ में अपनी शुरुआत करते हुए तृप्ति ने लैला मजनू में कमाल का काम किया था।
Image Source : Instagramइस फिल्म में दर्शकों का दिल जीतने के बाद तृप्ति ने कई हिट फिल्मों में भी काम किया है। उत्तराखंड के गढ़वाल की रहने वाली डिमरी की स्कूलिंग दिल्ली से हुई है।
Image Source : Instagramइसके बाद उन्होंने मुंबई में जाकर मॉडलिंग शुरू की और हीरोइन बन गईं। आज तृप्ति बॉलीवुड की टॉप हीरोइन्स में गिनी जाती हैं।
Image Source : Instagramअब तक कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। तृप्ति को फिल्म एनिमल से सिनेमा की मुख्य धारा में पहचान मिली थी।
Image Source : InstagramNext : रूही चतुर्वेदी ने किया बेटी का नाम रिवील, यूजर करने लगे ट्रोल