

तृप्ति डिमरी उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की रहने वाली हैं। उनके कई वीडियो वायरल हुए जिसमें वो अपने गांव में घूमती और चूलहे पर रोटी बनाती नजर आई थीं।
Image Source : Instagramअनुष्का शर्मा देहरादून की रहने वाली हैं। इसका जिक्र एक्ट्रेस ने खुद कई बार किया है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं।
Image Source : Instagramउर्वशी रौतेला उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं। कई ब्यूटी पेजेंट जीतने वाली एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी है।
Image Source : Instagram'बिग बॉस 17' का हिस्सा और मिस इंडिया रहीं मनस्वी ममगईं भी उत्तराखंड की रहने वाली हैं। मनस्वी ने अजय देवगन और काजोल जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।
Image Source : Instagramमिस उत्तराखंड रहीं आशा नेगी देहरादून की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस को 'पवित्र रिश्ता' से पॉपुलैरिटी मिली। अब एक्ट्रेस ने ओटीटी का रुख कर लिया है।
Image Source : Instagramसोनम बाजवा भले ही पंजाबी सिनेमा में सक्रिय हैं, लेकिन वो रहने वाली उत्तराखंड की हैं। उनका बचपन देवभूमि में ही बीता है।
Image Source : Instagramमधुरिमा तुली भी उत्तराखंड के गढ़वाली परिवार से आती हैं। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ 'बेबी' में काम किया था। टीवी के पर्दे पर भी एक्ट्रेस छाई रहीं और विशाल सिंह से अफेयर के चलते 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बनीं।
Image Source : Instagramअर्चना पूरन सिंह भी देहरादून की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है और उन्हें उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है।
Image Source : Instagram'चक दे इंडिया' में कोमल चौटाला की भूमिका में नजर आईं चित्राशी रावत देहरादून की रहने वाली हैं। उनके काम को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।
Image Source : Instagramलावण्या त्रिपाठी साल 2006 में मिस उत्तराखंड बनी थीं। उनकी पैदाइश तो फैजाबाद की है, लेकिन उनका बचपन उत्तराखंड में बीता। वैसे लावण्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।
Image Source : InstagramNext : दिलफेंक आशिक थे दिलीप कुमार, सायरा बानो से की शादी, मगर इन हसीनाओं पर भी हार बैठे थे दिल