'एक KISS हो जाए...' द रोशन्स की सक्सेस पार्टी में पहुंचे उदित नारायण, देखकर लोगों को याद आया किस का किस्सा

'एक KISS हो जाए...' द रोशन्स की सक्सेस पार्टी में पहुंचे उदित नारायण, देखकर लोगों को याद आया किस का किस्सा

Image Source : Instagram

उदित नारायण की किस कॉन्ट्रोवर्सी अभी भी लोगों के दिमाग में ताजा है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सिंगर के कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसने हर तरफ खलबली मचा दी थी।

Image Source : Instagram

इस वीडियो में उदित नारायण अपनी फीमेल फैंस को होंठों पर किस करते नजर आए। ये देखकर लोगों का पारा चढ़ गया और सोशल मीडिया के जरिए यूजर्स ने नाराजगी भी जाहिर की।

Image Source : Instagram

इस पर उदित नारायण का भी रिएक्शन आया और उन्होंने यूं फीमेल फैंस को किस करने के अपने कारनामे को सही ठहराया था।

Image Source : Instagram

अब हाल ही में उदित नारायण 'द रोशन्स' की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, जहां सिंगर को देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स को फिर किस कॉन्ट्रोवर्सी याद आ गई।

Image Source : Instagram

सोशल मीडिया पर उदित नारायण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह द रोशन्स की सक्सेस पार्टी में पैप्स के सामने फोटो के लिए पोज करते दिखे।

Image Source : Instagram

इस दौरान पैपराजी भी 'पापा कहते हैं' सिंगर को कुछ फनी कमेंट्स के साथ टीज करते दिखे। वहीं सिंगर के जाते-जाते पीछे से आवाज आती है- 'सर एक किस हो जाए।'

Image Source : Instagram

ये कमेंट सुनकर उदित नारायण ब्लश करने लगते हैं और हंसते हुए आगे निकल जाते हैं। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं।

Image Source : Instagram

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कमेंट में लिखा- 'उनके पीछे खड़ी औरत असहज लग रही थी, वह सोच रही होगी कि कहीं वह अचानक उसे किस ना कर लें।'

Image Source : Instagram

बता दें, सोशल मीडिया पर सिर्फ अपनी फीमेल फैंस को ही नहीं, उदित नारायण के अपनी साथी सिंगर्स को किस करते और उन्हें असहज फील कराते हुए भी कई वीडियो सामने आए थे।

Image Source : Instagram

Next : पहले सुनाई खरी-खोटी, अब रणवीर अल्लाहबादिया के सपोर्ट में दिखे सिंगर, कही ये बातें