'उरी' फेम छोटी बच्ची हुई बेहद हसीन, महाकुंभ में छोड़ा मोनालिसा को पीछे

'उरी' फेम छोटी बच्ची हुई बेहद हसीन, महाकुंभ में छोड़ा मोनालिसा को पीछे

Image Source : Instagram

'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए थे।

Image Source : Instagram

इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ ही मोहित रैना भी आर्मी अफसर के रोल में थे। ये वही किरदार था जो शहीद हो जाता है।

Image Source : Instagram

मोहित रैना की बेटी के रोल में एक क्यूट सी छोटी बच्ची नजर आई थी। ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि रीवा अरोड़ा थीं।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा अब काफी हसीन हो गई हैं और अपने स्टालिश अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

Image Source : Instagram

रीवा अरोड़ा अब फिल्मों में पूरी तरह सक्रिय हैं। वो हाल में वेब सीरीज 'बंदिश बैडिट्स' में नजर आई थीं, जहां उन्हें पसंद किया गया।

Image Source : Instagram

रीवा अरोड़ा सोशल मीडिया फ्रीक भी हैं। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब पर वो छाई रहती हैं और अपने नए पोस्ट और व्लॉग्स से हलचल पैदा करती हैं।

Image Source : Instagram

हाल में ही रीवा अरोड़ा ने एक नया पोस्ट साझा किया है। रीवा अरोड़ा अपने परिवार के साथ हाल में ही महाकुंभ पहुंचीं।

Image Source : Instagram

उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी भी लगाई। वो पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत अवतार में नजर आईं। उनका देसी अवतार लोगों को भा गया।

Image Source : Instagram

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए रीवा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जीवन में एक बार देखने लायक जादुई अनुभव - महाकुंभ का पवित्र नजारा।'

Image Source : Instagram

रीवा अरोड़ा की उम्र को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है। दो साल पहले उनकी मां ने उनकी असल उम्र का खुलासा करके बताया था कि वो 16 की हैं, यानी अब 18 की हो गई हैं।

Image Source : Instagram

Next : 'वो दो बजे से सोता है, मैं साढ़े 3 बजे...', ऐसा है गोविंदा का हाल, पत्नी सुनीता का खुलासा