महाराष्ट्र की गलियों में विक्की कौशल का भव्य स्वागत

महाराष्ट्र की गलियों में विक्की कौशल का भव्य स्वागत

Image Source : Instagram

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म छावा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ये फिल्म शिवाजी महाराज के बेटे शंभाजी महाराज पर बनी है।

Image Source : Instagram

विक्की कौशल गुरुवार को औरंगाबाद जिले में पहुंचे थे। यहां विक्की कौशल का भव्य स्वागत हुआ। विक्की ने अपने कार्यक्रम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Image Source : Instagram

विक्की कौशल ने एथनिक लुक से अपने फैंस को चौंका दिया। वह सफेद पतलून के साथ मैरून कुर्ते में नजर आए।

Image Source : Instagram

उन्होंने अपना क्लीन शेव लुक बरकरार रखा और काले रंग का चश्मा पहना। एक फैन ने विक्की की तारीफ करते हुए कहा, 'हमेशा की तरह सुंदर।'

Image Source : Instagram

छावा एक हिस्टोरिकल ड्रामा है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

Image Source : Instagram

विक्की कौशल मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे।

Image Source : Instagram

फिल्म में आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। छावा का ट्रेलर मराठों और मुगलों के बीच भीषण युद्ध की पटकथा तैयार करता है।

Image Source : Instagram

विक्की कौशल इस फिल्म क प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के गाने भी रिलीज हो रहे हैं। गुरुवार को भी फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ है।

Image Source : Instagram

साथ ही विक्की कौशल के लुक की भी खूब चर्चा हो रही है। अब फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि ये दर्शकों को कितना सिनेमाघरों तक लुभा पाती है।

Image Source : Instagram

Next : 'लाइगर' फिल्म में नहीं करना था काम, चंकी पांडे बाद में समझे अपनी गलती