

विद्या बालन अपने ट्रेडिशनल लुक्स के लिए मशहूर हैं। वह उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से हैं, जो आमतौर पर ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आती हैं।
Image Source : Instagramफिर चाहे वो कोई फिल्म हो, फिल्म का प्रमोशन या फिर आम दिन विद्या बालन अक्सर अपने साड़ी लुक्स से खबरों में छा जाती हैं। लेकिन, अब अभिनेत्री अपने नए अवतार से फैंस के होश उड़ा रही हैं।
Image Source : Instagram46 साल की विद्या बालन ने हाल ही में 'द पीकॉक मैगजीन' के जुलाई 2025 संस्करण के कवर के लिए फोटोज क्लिक कराईं, जिसमें उन्होंने अपने नए ट्रांसफॉर्मेशन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Image Source : Instagramविद्या बालन ने सोशल मीडिया पर अपना ये लुक शेयर किया और फैन्स उनके इस ड्रामेटिक हेयर मेकओवर और ग्लैमरस स्टाइलिंग से हैरान रह गए।
Image Source : Instagramविद्या बालन के इस नए लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं और कमेंट करते हुए उनके हालिया लुक की तारीफ कर रहे हैं।
Image Source : Instagramबता दें, बंगाली भाषा की फिल्म 'भालो थेको' विद्या बालन की पहली फिल्म है, जो 2003 में रिलीज हुई थी।
Image Source : Instagramइसके बाद उन्होंने 2005 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया और 'परिणीता' में लीड रोल प्ले किया, जिसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली।
Image Source : Instagramहाल ही में विद्या बालन हॉरर-कॉमेडी "भूल भुलैया 3" में नजर आईं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
Image Source : Instagramइसके अलावा वह प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज स्टारर "दो और दो प्यार" में काव्या की मुख्य भूमिका में नजर आईं। इस रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया था।
Image Source : InstagramNext : कौन बनेगी अर्चना पूरन सिंह की बहू? बेटे आर्यमान ने कर दिया खुलासा