'महिलाओं के खिलाफ जहर घोलता है...' एक्टर पर भड़के विद्युत जामवाल, पढ़ाया गीता का पाठ

'महिलाओं के खिलाफ जहर घोलता है...' एक्टर पर भड़के विद्युत जामवाल, पढ़ाया गीता का पाठ

Image Source : Instagram

विद्युत जामवाल अक्सर अपनी फिल्मों और स्टंट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं।

Image Source : Instagram

इस बीच विद्युत जामवाल का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने कमाल राशिद खान यानी केआरके पर निशाना साधा है।

Image Source : Instagram

इसी के साथ विद्युत ने कुणाल कामरा का सपोर्ट किया और केआरके को महिलाओं पर भद्दे कमेंट करने वाला बताते हुए उन्हें गीता का पाठ भी पढ़ाया।

Image Source : Instagram

विद्युत जामवाल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें केआरके के कई वीडियोज को मर्ज किया गया है। इसमें केआरके द्वारा एक्ट्रेसेस के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है।

Image Source : Instagram

वीडियो शेयर करते हुए विद्युत जामवाल ने कैप्शन में लिखा- 'गीता अध्याय 2 श्लोक 31- “स्वधर्ममपि चावेक्ष्य न विकंपितुमर्हसि। धर्म्याद्धि युद्धाच्छ्रेयोऽन्यत् क्षत्रियस्य न विद्याते॥”

Image Source : Instagram

विद्युत अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं- 'अर्थ-क्षत्रिय, तुम्हें विचलित नहीं होना चाहिए, क्योंकि योद्धा के लिए “धर्म युद्ध” से अधिक शुभ कुछ नहीं है।'

Image Source : Instagram

केआरके पर निशाना साधते हुए विद्युत ने कहा- 'यहां एक आदमी है, जो देश से बाहर शरण ले रहा है, देश और उससे भी बदतर, हमारी महिलाओं के खिलाफ जहर उगलकर ध्यान आकर्षित कर रहा है।'

Video Source : Instagram

'कोई भी उसके इरादे पर सवाल उठाने या उसे नीचे गिराने के लिए जुटने से नहीं रुकता। लेकिन हम एक स्टैंड अप कॉमेडियन को उसके कृत्य के कारण तीव्र भावनाओं को भड़काने के लिए फटकारेंगे।'

Image Source : Instagram

विद्युत ने लोगों से सवाल किया- 'क्या हम अपने राष्ट्र और हमारी महिलाओं पर राजनेताओं के अधिकारों का समर्थन करते हैं?'

Image Source : Instagram

Next : ओरिजनल नहीं रीमेक हैं अजय देवगन की ये 9 फिल्में, कुछ का नाम सुनकर तो कानों पर नहीं होगा यकीन