विराट-अनुष्का की इन तस्वीरों को देख कहेंगे, ये हैं परफेक्ट कपल

विराट-अनुष्का की इन तस्वीरों को देख कहेंगे, ये हैं परफेक्ट कपल

Image Source : Instagram

विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। आनुष्का शर्मा ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। एक नजर डालें इनकी खूबसूरत तस्वीरों और लव स्टोरी पर।

Image Source : Instagram

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की सबसे चर्चित और खूबसूरत कहानियों में से एक है।

Image Source : Instagram

यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसमें ग्लैमर, संघर्ष, समर्थन और सच्चे प्यार का संतुलन देखने को मिलता है।

Image Source : Instagram

अनुष्का और विराट की मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू ब्रांड के विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी। दोनों एक-दूसरे से पहली बार यहीं मिले।

Image Source : Instagram

शूट के दौरान दोनों की केमिस्ट्री लोगों को साफ नजर आई, लेकिन असल जिंदगी में भी यह केमिस्ट्री जल्द ही दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।

Image Source : Instagram

धीरे-धीरे दोनों को कई बार एक साथ देखा जाने लगा, लेकिन उन्होंने शुरुआत में अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी।

Image Source : Instagram

2014 में जब विराट अनुष्का की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग के दौरान उनसे मिलने श्रीलंका गए, तो अफवाहों को और हवा मिली।

Image Source : Instagram

उसी साल विराट ने एक क्रिकेट मैच के दौरान अनुष्का को फ्लाइंग किस देकर सब कुछ साफ कर दिया। 2016 में कुछ समय के लिए दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं।

Image Source : Instagram

कहा गया कि करियर और निजी मतभेदों के कारण दोनों अलग हो गए थे, लेकिन कुछ महीनों बाद वे फिर से साथ नजर आए और उनका रिश्ता पहले से मजबूत हो गया।

Image Source : Instagram

11 दिसंबर 2017 को अनुष्का और विराट ने इटली के टस्कनी में एक बेहद खूबसूरत और प्राइवेट समारोह में शादी की।

Image Source : Instagram

Next : YRKKH में अभिरा बनी मां, इस चाइल्ड आर्टिस्ट की एंट्री से होगा धमाका