

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में जल्दी ही 5-7 साल का लीप आने वाला है और शो में एक नया मोड़ भी दिखाई देगा, जिसके बाद कहानी पूरी तरह बदल जाएगी।
Image Source : Instagramरोमित राज के शो छोड़ने के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कुछ नई एंट्रीज होंगी। इतना ही नहीं लीप के बाद कहानी को एक बच्ची आगे बढ़ाएगी।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अभिरा-अरमान जल्द ही एक-दूसरे से अलग होने वाले हैं। वहीं शो में नई एंट्री के साथ-साथ मेकर्स कहानी को भी नए तरीके से पेश करने वाले हैं।
Image Source : Instagramइस हिट शो में एक पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट की जबरदस्त एंट्री होने वाली है, जिसके बाद अभिरा एक शादीशुदा आदमी की बच्ची को खुद की बेटी बना लेगी। इस शो में जिस चाइल्ड आर्टिस्ट को आप देखने वाले हो वह कोई और नहीं एक्ट्रेस उर्वा रुमान हैं।
Image Source : Instagramचाइल्ड आर्टिस्ट उर्वा रुमान लीप के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक स्पेशल किरदार में नजर आने वाली हैं। अभिरा एक वकील का किरदार निभाते दिखाई देगी और रूही की बच्ची उर्वा रुमान को गोद लेगी।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अपकमिंग कहानी में दोनों की बहुत अच्छी बॉन्ड देखने को मिलने वाली है। अभिरा को आगे रूही और अरमान के बारे में पता चलेगा। बच्ची के पिता का किरदार रोहित पुरोहित निभाएंगे जो लीप के बाद शो में नया लीड प्ले करेंगे।
Image Source : Instagramवहीं अभिरा दूसरी बार रोहित पुरोहित से ही शादी करने वाली है। इस शादी के बाद वह उर्वा रुमान और अपने पति से साथ उसके घर पर रहने लगेगी।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लीप के बाद कई नए चेहरे दिखाई देने वाले हैं। वहीं इस शो की स्टार कास्ट से लेकर कहानी तक पूरी तरह नई होने वाली है।
Image Source : Instagramबता दें कि अरमान और अभिरा बच्चे पूकी के साथ वापस आते हैं और कावेरी खुशी से परिवार के नए सदस्य का स्वागत करती है।
Image Source : InstagramNext : 'मुझे लगा सब खो दूंगी...' 90s की टॉप एक्ट्रेस को जब गुपचुप शादी के बाद लगा डर