

महाकुंभ में अभी तक कई सेलेब्स ने डुबकी लगा ली है। हाल ही में विवेक ओबेरॉय भी महाकुंभ पहुंचे, जिसकी तस्वीरों इंस्टाग्राम पर सामने आई हैं।
Image Source : Instagramएक्टर वहां स्वामी चिदानंद से भी मिले और उनका आशीर्वाद लिया। विवेक ने प्रयागराज घाट पर पूजा-अर्चना भी की।
Image Source : Instagramविवेक ओबेरॉय की इस तस्वीर में एक्टर घाट पर स्वामी चिदानंद के साथ खड़े होकर आरती करते हुए भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramस्वामी चिदानंद जी ने विवेक को आशीर्वाद के साथ रुद्राक्ष का दिव्य पौधा भी भेंट में दिया। एक्टर अपने पूरे परिवार के साथ स्वामी चिदानंद जी के शिविर भी पहुंचे थे।
Image Source : Instagramएक्टर की इस फोटो में स्वामी चिदानंद जी एक्टर के माथे पर तिलक लगाते दिखाई दे रहे हैं और पीछे उनके बेटे वीवान वीर खड़े नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramफोटो में एक्टर अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ स्वामी चिदानंद जी के शिविर में बैठे नजर आ रहे हैं। प्रियंका अपने सिंपल लुक में काफी क्यूट लग रही हैं।
Image Source : Instagramतस्वीर में एक्टर सफेद कुर्ते के साथ भगवा रंग का शॉल ओढ़े दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : Instagramतस्वीरों मे एक्टर अपने पूरे परिवार के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं।
Image Source : Instagramएक्टर की इन तस्वीरों पर फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'परिवार के साथ महाकुंभ जाने का भी अलग मजा है।' वहीं एक और ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप परिवार के साथ और स्वामी चिदानंद जी के साथ अच्छे लग रहे हैं।'
Image Source : InstagramNext : मनीषा रानी ने शुरू की शूटिंग, नए शो से करेंगी नई शुरूआत