

गोविंदा अपने जमाने के नंबर वन एक्टर रहे हैं। उनकी प्रोफेशन ही नहीं पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। खासतौर पर पत्नी सुनीता के साथ उनकी केमेस्ट्री के अक्सर चर्चे होते हैं।
Image Source : Instagramइस बीच गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता दोनों फिर चर्चा में हैं। सुनीता ने हाल ही में अपने और गोविंदा के रिलेशनशिप पर क खुलासे किए थे।
Image Source : Instagramसुनीता ने बताया था कि वह मुंबई के पॉश इलाके में पली-बढ़ी थीं और इसके चलते वह पहले गोविंदा को नीची नजरों से देखती थीं। इस बीच गोविंदा का एक पुराना इंटरव्यू सुर्खियों में है।
Image Source : Instagramगोविंदा ने सालों पहले सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में शिरकत की थी, जहां उन्होंने सुनीता आहुजा संग अपनी शादी पर खुलकर बात की थी।
Image Source : Instagramइस दौरान गोविंदा ने कहा था कि वह पहले 'तेज' लोगों को देखकर असहज हो जाते थे। यही नहीं, उन्होंने ये भी बताया था कि शादी से पहले उन्हें सुनीता का ड्रेसिंग सेंस बिलकुल पसंद नहीं था।
Image Source : Instagramगोविंदा ने साथ यी ये भी माना कि सुनीता के कपड़ों की वजह से शुरुआत में वह उनके कैरेक्टर को भी जज कर बैठे थे।
Image Source : Instagramगोविंदा ने इस पर बात करते हुए कहा था- 'शादी से पहले मैं बिलकुल देसी था। मुझे देसी ही पसंद था, कोई भी तेज आदमी दिखे तो मैं असहज हो जाता था। सुनीता भी मुझे बहुत तेज लगती थीं।'
Image Source : Instagram'हाथ में कुत्ता, स्कर्ट पहने, च्युइंगम चबाते हुए, ये सीधे बात नहीं करती थी। मुझे बहुत स्टाइल में बोलती थी- चीची। मैं पूछता था- क्या तुम इस कुत्ते को ऐसे स्टाइल से बुलाती हो। थोड़ा लहजा ठीक करो अपना और जिंदगी भी।'
Image Source : Instagramफिर सुनीता बताती हैं कि दोनों बहुत अलग थे। सुनीता ने साथ ही ये भी कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी गोविंदा से होगी।
Image Source : InstagramNext : पापा रणबीर-मां आलिया संग पेरिस से लौटीं राहा, देखते ही दादी नीतू ने किया किस, क्यों हुईं इरीटेट?