

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने दो शादियां की हैं। इनमें दिग्गज अभिनेता और राजनेता राज बब्बर का नाम भी शुमार है।
Image Source : Instagramराज बब्बर ने जब स्मिता पाटिल से शादी की, वह पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने नादिरा बब्बर से शादी की थी और उनके दो बच्चे जूही और आर्य थे।
Image Source : Instagramलेकिन, शादीशुदा राज बब्बर, 'भीगी रातें' में काम करते हुए स्मिता पाटिल को दिल दे बैठे और फिर उनसे शादी कर ली, लेकिन 1986 में प्रतीक के जन्म के बाद स्मिता का निधन हो गया।
Image Source : Instagramराज बब्बर की बेटी जूही ने भी अपने पिता के अफेयर और दूसरी शादी के बारे में बात की थी और बताया कि वह तब सिर्फ 7 साल की थीं, जब उन्हें अपने पिता के अफेयर का पता चला।
Image Source : Instagramजूही ने लहरें टीवी के साथ बातचीत में बताया था कि वह 7 साल की थीं, जब पिता राज बब्बर ने उन्हें स्मिता पाटिल संग अपने अफेयर के बारे में बताया था।
Image Source : Instagramजूही ने बताया कि वह समझ गई थीं कि स्मिता पाटिल संग उनके पिता का क्या रिश्ता है और वह उन्हें अपनी पत्नी का दर्जा देना चाहते हैं।
Image Source : Instagramजूही ने कहा- 'मैं तब बच्ची थी, लेकिन ये बात समझ गई थी कि पापा उन्हें अपनी पत्नी का दर्जा दे रहे हैं। वो भी मेरे और मेरे भाई के प्रति एफर्ट कर रही थीं।'
Image Source : Instagram'लेकिन, ये बात मेरे दिमाग में कहीं ना कहीं थी कि मेरी मां इससे खुश नहीं हैं। इस रिश्ते से मेरे मां-पापा के रिश्ते में खटास आ रही है।'
Image Source : Instagramजूही ने बताया था कि स्मिता आंटी के साथ उन्हें अच्छा लगता था, लेकिन वो घर जाकर कभी अपनी मां को इसके बारे में कुछ नहीं बताती थीं, क्योंकि इससे उन्हें तकलीफ होती थी।
Image Source : InstagramNext : सिंगर अनुव जैन बने दूल्हा, गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है दुल्हनिया?