'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहने के बाद कहां गायब है भाविका शर्मा?

'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहने के बाद कहां गायब है भाविका शर्मा?

Image Source : Instagram

'गुम है किसी के प्यार में' लीप के बाद से नए किरदार की कहानी को दिखाया जा रहा है। ये शो टीआरपी लिस्ट में भी बना हुआ है।

Image Source : Instagram

'गुम है किसी के प्यार में' को भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज ने अलविदा कह दिया है। अब शो में नई कास्ट नजर आ रही है।

Image Source : Instagram

इसी बीच 'गुम है किसी के प्यार में' सवी का किरदार निभा चुकी भाविका शर्मा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस चर्चा में हैं।

Image Source : Instagram

भाविका शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके वेकेशन की झलक देखने को मिल रही है।

Image Source : Instagram

'गुम है किसी के प्यार में' फेम भाविका शर्मा इन दिनों अपने वेकेशन पर हैं, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

Image Source : Instagram

इन तस्वीरों के देख इतना तो साफ है कि 'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहने के बाद से एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

Image Source : Instagram

मोस्ट पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' 20 साल के लीप के बाद सवी जोशी के किरदार में भाविका शर्मा नजर आईं जो अब तीसरे लीप के बाद से शो में नहीं है।

Image Source : Instagram

भाविका शर्मा ने 17 साल की उम्र में भारतीय टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की। 2015 में, उन्होंने टीवी शो 'परवरिश सीजन 2' में रिया गुप्ता का रोल किया था। इस शो के बाद, उन्हें टेलीविजन में पहला लीड रोल मिला।

Image Source : Instagram

एक्टिंग से पहले भाविका शर्मा फैशन टीवी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्हें गाना गाना और गिटार बजाना भी पसंद है।

Image Source : Instagram

Next : विक्रांत मैसी ने बेटे-पत्नी संग शेयर की क्यूट तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल