

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीसा रे तो याद ही होंगी। 'कसूर' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस की खूबसूरती के खूब चर्चे हुआ करते थे।
Image Source : Instagramसाल 2001 में लीसा ने आफताब शिवदासानी की हीरोइन बनकर बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली फिल्म में ही उनकी एक्टिंग लोगों को भा गई थी।
Image Source : Instagram'कसूर' के गाने लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगे थे। इसके बाद ही एक्ट्रेस को एक और फिल्म हाथ लगी, नाम था वॉटर और लीड एक्टर थे जॉन अब्राहम।
Image Source : Instagramफिल्मों में काम करने के बीच ही साल 2009 में लीसा को मल्टीपल मायलोमा ब्लड कैंसर हो गया। इसके चलते एक्ट्रेस के फिल्मी करियर पर ब्रेक लग गया।
Image Source : Instagramएक साल तक एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट चला और उन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लाट कराकर इस गंभीर बीमारी से छुटकारा हासिल किया।
Image Source : Instagramसाल 2015 में उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक किया। 'इश्क फॉरएवर' नाम की फिल्म से एक्ट्रेस ने वापसी की लेकिन फिल्म खासा कमाल नहीं कर सकी।
Image Source : Instagramसाल 2016 में वो साउथ की फिल्मों में दिखीं। आखिरी बार लीसा को 'फोर मोर शॉट्स' में देखा गया। ये वेब-सीरीज साल 2019 में आई थी।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने साल 2012 में जेसन देहनी से शादी की और इसके बाद से ही वो विदेश में सेटल हो गईं। वो काफी वक्त दुबई में गुजारा करती हैं।
Image Source : Instagramशादी के बाद लीसा रे की दो जुड़वा बेटियां हुईं, जिनका नाम सूफी और सोलेल है। दोनों लीसा की तरह ही क्यूट लगती हैं।
Image Source : Instagram52 साल की लीसा रे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपनी लाइफ की हर-छोटी बड़ी खबर फैंस के साथ साझा किया करती हैं।
Image Source : InstagramNext : 'करिश्मा का करिश्मा' की क्यूट और छोटी रोबोट हो गई हैं इतनी बड़ी, अब दिखती हैं बिल्कुल अलग