Year Ender 2024: इन सेलेब्स ने किया बॉलीवुड डेब्यू, कैसा रहा नए कलाकारों की फिल्मों का हाल?

Year Ender 2024: इन सेलेब्स ने किया बॉलीवुड डेब्यू, कैसा रहा नए कलाकारों की फिल्मों का हाल?

Image Source : X

2024 का साल बॉलीवुड के लिए कई मायनों में खास रहा। इस साल इंडस्ट्री में कई नए चेहरे आए, जिन्होंने अपने अभिनय से अपने फैंस का ध्यान खींचने की कोशिश की। आइए जानते हैं,उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने इस साल बॉलीवुड में कदम रखा और साथ ही उनकी फिल्मों और सीरीज के बारे में भी आपको बताते हैं।

Image Source : X

'किल' इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। इस फिल्म से एक्टर लक्ष्य लालवानी ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया और कमाल के एक्शन से दर्शकों का दिल जीता। लक्ष्य की डेब्यू फिल्म को दर्शकों से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

Image Source : X

ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन ने इस साल 'इश्क विश्क रिबाउंड' से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन पश्मीना जरूर दर्शकों के बीच छा गईं।

Image Source : Instagram

'मुंज्या' फिल्म 2024 में रिलीज हुई जो एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया, अभय वर्मा ने इस फिल्म से डेब्यू किया। फैंस ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की। आप इस फिल्म को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते है।

Image Source : X

फिल्म 'लपता लेडीज' में नितांशी गोयल ने बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। नितांशी गोयल ने अपनी इस फिल्म में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस को खुश कर दिया। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

Image Source : X

प्रतिभा रांटा- लापता लेडीज से ही प्रतिभा रांटा ने भी डेब्यू किया और शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। फिल्म की कहानी भी दर्शकों को बेहद पसंद आई।

Image Source : Instagram

'महाराज' फिल्म से आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया। जुनैद खान ने इस साल बॉलीवुड में कदम रखा , इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Image Source : X

प्रज्ञा जायसवाल- अक्षय कुमार, वाणी कपूर स्टारर 'खेल-खेल में' से प्रज्ञा जायसवाल ने अपना डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं।

Image Source : Instagram

'बिन्नी एंड फैमिली': इस फिल्म में वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया। अंजिनी की डेब्यू फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।

Image Source : X

Next : बिग बॉस 18: घर में छिड़ा महासंग्राम, टाइम गॉड की कुर्सी के लिए इन दो कंटेस्टेट्ंस में हुआ घमासान