रियल लाइफ पति-पत्नी हैं टीवी के ये भाभी-बहनोई, शादी के 9 साल बाद बिना औलाद ऐसे गुजार रहे जिंदगी

रियल लाइफ पति-पत्नी हैं टीवी के ये भाभी-बहनोई, शादी के 9 साल बाद बिना औलाद ऐसे गुजार रहे जिंदगी

Image Source : Instagram/@divyankatripathidahiya

टीवी की वो मशहूर एक्ट्रेस जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वह इन दिनों कई वजह से सुर्खियों में हैं।

Image Source : Instagram/@divyankatripathidahiya

हम बात कर रहे हैं दिव्यंका त्रिपाठी की जो काफी समय से अपने पति विवेक दहिया संग तलाक को लेकर चर्चा में थीं, लेकिन अब ये लोकप्रिय जोड़ी 'बिग बॉस 19' की वजह से लाइमलाइट में है।

Image Source : Instagram/@divyankatripathidahiya

टीवी के पॉपुलर कपल में से एक दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों ही अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन ये मशहूर जोड़ी ऑन स्क्रीन भाभी-बहनोई का किरदार निभा चुके हैं।

Image Source : Instagram/@divyankatripathidahiya

अक्सर देखा जाता है कि शूटिंग के दौरान एक्टर और एक्ट्रेस के बीच नजदीकियां बढ़ जाती हैं और फिर उन्हें प्यार होता है जो बाद में एक-दूसरे के हमसफर बन जाते हैं। उन्हीं में से एक टीवी कपल दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया हैं।

Image Source : Instagram/@divyankatripathidahiya

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, जिसमें दोनों बहुत ही कम समय के लिए साथ में दिखाई दिए थे। शो में विवेक ने इंस्पेक्टर अभिषेक एंट्री की थी।

Image Source : Instagram/@divyankatripathidahiya

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को 9 साल गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी कोई औलाद नहीं है। 16 जनवरी 2016 को दोनों ने सगाई की थी और फिर 8 जुलाई 2016 को परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली।

Image Source : Instagram/@divyankatripathidahiya

कुछ वक्त पहले खबरें आई थीं कि दिव्यांका और विवेक का तलाक हो रहा है। हालांकि, उनके अलग होने की खबरें अफवाह निकली। कपल ने हाल ही खुलासा किया था कि उन्होंने अभी तक बेबी प्लानिंग के बारे में नहीं सोचा है।

Image Source : Instagram/@divyankatripathidahiya

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 जल्द टीवी पर वापसी करने वाला है, जिसके कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आने लगे हैं। ऐसी खबरें है कि दिव्यंका का भी इसमें नाम शामिल है।

Image Source : Instagram/@divyankatripathidahiya

एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने इन खबरों को खारिज कर दिया है और कहा है कि वो बिग बॉग 19 का हिस्सा नहीं होंगी।

Image Source : Instagram/@divyankatripathidahiya

Next : पहले खत्म किया रिश्ता, अब राखी पर फिर एक हुए स्टार भाई-बहन, टोनी-नेहा संग सोनू कक्कड़ ने मनाया त्योहार