YRKKH में आया 8 साल का लीप, अभिरा और अरमान की जिंदगी ने लिया नया मोड़

YRKKH में आया 8 साल का लीप, अभिरा और अरमान की जिंदगी ने लिया नया मोड़

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आठ साल का लीप आने वाला है। लीप के बाद अभिरा और अरमान एक बार फिर अलग-अलग जिंदगी बिताते नजर आने वाले हैं।

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

अभिरा और अरमान अलग हो जाएंगे। अभिरा, वाणी के साथ अलग रहने लगेगी और अरमान अपनी बेटी मायरा के साथ पोद्दार हाउस में रहेगा।

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

हालांकि, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोमो में देखने को मिलता है कि अभिरा और अरमान को एक-दूसरे की याद सताने लगती है, लेकिन वह अकेले रहने का फैसला करते हैं।

Image Source : Instagram/@starplus

लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत वाणी से होती है, जो अपना अकाउंट चेक करती है और कहती है कि 'यार सिर्फ 5 दिन के पैसे बचे हैं कैसे खर्चा चलेगा?' इसके बाद अभिरा की एंट्री होती है और अभिरा जानबूझकर एक व्यक्ति की कार पंचर कर देती है।

Image Source : Instagram/@starplus

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 8 साल के लीप के बाद अभिरा और वाणी एक नया गैराज खोलकर आत्मनिर्भर होकर नई जिंदगी बिताते दिखाई देने वाले हैं।

Image Source : Instagram/@starplus

वहीं प्रोमो में मायरा और अरमान मजे से पोद्दार हाउस में रहते नजर आते हैं। दोनों को मस्ती करते देख दादी-सा उन्हें नाश्ते के लिए आवाज लगाती है।

Image Source : Instagram/@starplus

अरमान की हरकतें देखने के बाद दादी-सा कहती हैं कि 'ऐसे तो ये अपनी मां को कभी मिस नहीं करेगी।' अरमान कहता है कि 'जरूरत भी नहीं है दादी सा' और बस यही प्रोमो का अंत हो जाता है।

Image Source : Instagram/@starplus

लीप के बाद अभिरा और वाणी के बीच अच्छी बॉन्ड देखने को मिलती है। इसी के साथ उनके आगे बढ़ने का सफर दिखाया जाएगा, जिससे अरमान और मायरा के साथ उनके रिश्तों में नए मोड़ आने की उम्मीद है।

Image Source : Instagram/@starplus

Next : YRKKH: आग में फंसी अभिरा, मेहर का घिनौना षड्यंत्र वाणी को करेगा बर्बाद