

धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज एक नए शख्स की एंट्री होगी जो अभिरा की जान बचाएगा। वहीं अरमान को जबरदस्त झटका लगने वाला है।
Image Source : Instagramवहीं दूसरी तरफ पोद्दार हाउस अपनी बहु की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश में लगा हुआ है। विद्या को मनीषा खरी खोटी सुनाएगी।
Image Source : Xअभिरा का अपमान होता देख जहां पोद्दार परिवार खुश होता है। वहीं रूही अपने बेटे दक्ष को लेकर वहां से चली जाती है। बेइज्जती होने के बाद अभिरा टूट जाती है।
Image Source : Instagramअभिरा बीच सड़क पर बिजली के तार से चिपकने वाली होती है तभी एक शख्स की एंट्री होती है और वह उसे बचा लेता है। गुस्से में बौखलाई मनीषा, विद्या को अभिरा के साथ ऐसा करने के लिए खरी खोटी सुनाती है।
Image Source : Instagramमनीषा समझाते हुए कहती है कि विद्या के कारण अभिर व्हीलचेयर पर आ गया है और वह अब अभिरा को बर्बाद कर दूसरी गलती कर रही है।
Image Source : Xराजन शाही के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरके अभिरा को अपने साथ इंटर्नशिप करने का मौका देता।
Image Source : Instagramआरके पेशे से वकील है ऐसे में वह अभिरा के लाइसेंस रद्द होने के बाद भी वो उसे अपने साथ काम करने का ऑफर देता दिखाई देता है।
Image Source : Xअपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा और आरके की दोस्ती से अरमान को जलन होने लगेगी। वह गुस्से में बड़ा कदम उठाने वाला है।
Image Source : Xअरमान की झूठी शादी की खबर सुन अभिरा भी दूसरी शादी करने के लिए तैयारी हो जाती है, लेकिन उसके पहले बहुत बड़ा तमाशा देखने को मिलता है।
Image Source : Instagramअभिरा किसी और से नहीं बल्कि आरके से शादी करने का फैसला करती है। यह बात जान सभी के होश उड़ाने वाले हैं।
Image Source : InstagramNext : अंकिता से सास ने सबके सामने की 'पोता-पोती' की डिमांड, पति विक्की ने बताया क्यों नहीं हो रहे बच्चे