हिंदू एक्टर मुस्लिम पत्नी संग रखता है रोजे, इस ख्याल से घबरा गए थे सचिन, फिर लिया ये फैसला

हिंदू एक्टर मुस्लिम पत्नी संग रखता है रोजे, इस ख्याल से घबरा गए थे सचिन, फिर लिया ये फैसला

Image Source : Instagram

टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कास्ट हमेशा चर्चा में रहती हैं। राजन शाही का ये शो चार जेनरेशन की कहानी तक पहुंच चुका है।

Image Source : X

इस शो को देखने का क्रेज लोगों में आज भी पहले जैसा ही बना हुआ है। वहीं शो में सचिन त्यागी कई सालों से नजर आ रहे हैं। वह अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

Image Source : Instagram

रमजान के बारे में बात करते हुए सचिन त्यागी ने कहा कि वो भी रोजे रखते हैं क्योंकि उनकी मुस्लिम पत्नी भी रखती हैं। सचिन त्यागी की शादी एक्ट्रेस रक्षंदा खान से हुई है।

Image Source : Instagram

एक्टर ने टेली मसाला से बातचीत में कहा, 'बहुत हैरानी होती थी, मुझे याद है... कभी विश्वास ही नहीं होता था कि 30 दिन कोई ऐसा कैसे कर सकता है। अब तो मेरे घर में ही होता है।'

Image Source : Instagram

आगे सचिन ने कहा, 'अब पत्नी के साथ कभी-कभी मुझसे भी रहना पड़ता है क्योंकि मैं खाता हूं और वो नहीं खाती हैं तो मुझे अच्छा नहीं लगता है। इसलिए मैं भी रख लेता हूं साथ में... प्यार और विश्वास के साथ सब हो जाता है।'

Image Source : Instagram

एक्टर ने यह भी कहा, 'ऐसा है कि इसमें 12-13 घंटे बिना पानी के बिताना बहुत मुश्किल है, लेकिन जहां विश्वास हो वहां तो पहाड़ तोड़ के सड़क बन जाती है। जब रक्षंदा से मैं मिला तो मैं जानना चाहता था कि इस्लाम है क्या? तो मैंने हदीस पढ़ी... वास्तव में उसके 3000 प्वॉइंट्स थे, मैंने 1200-1400 प्वॉइंट्स पढ़ने की कोशिश की।'

Image Source : Instagram

सचिन त्यागी एक भारतीय हिंदी टेलीविजन अभिनेता और गायक हैं, जिन्हें 2016 से शुरू हुए टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मनीष गोयनका की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

Image Source : Instagram

रक्षंदा खान और सचिन त्यागी की मुलाकात 2008 में 'कभी कभी प्यार कभी कभी यार' के सेट पर हुई थी। इसके बाद इन्होंने 18 मार्च 2014 को शादी कर ली थी।

Image Source : Instagram

रक्षंदा खान ने 'कसम से' में रोशिनी चोपड़ा, 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में मलिका सेठ और 'नागिन 3' में नजर आ चुकी हैं। इन का जन्म और परवरिश ईरानी परिवार में हुआ था।

Image Source : Instagram

Next : GHKKPM: नील पहुंचेगा अस्पताल, ऋतुराज की बैंड बजाएंगी तेजस्विनी