

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक बार फिर लीप आने वाला है, जिसके बाद कहानी में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
Image Source : instagram/@jiohotstar‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हर बार की तरह एक और किरदार की मौत हो जाएगी और मेकर्स नई कहानी दिखाएंगे। इस मौत के खेल में अरमान की दूसरी पत्नी दुनिया को अलविदा कह देगी।
Image Source : Instagram/@jiohotstarअभिरा और अरमान की प्रेम कहानी कभी मंजिल तक नहीं पहुंच पाती है। इनकी जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है कि वह एक होने के फाइल अलग हो जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।
Image Source : Instagram/@jiohotstarजैसे की हमने देखा था कि मजबूरी में अरमान को गीतांजलि से शादी करनी पड़ी और न चाहते हुए भी अभीरा से दूर होना पड़ा। अब सीरियल में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। एक हादसे में गीतांजलि की मौत हो जाएगी।
Image Source : Instagram/@jiohotstarअब अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगी की इस गीतांजलि की मौत से अरमान और अभिरा का रिश्ता क्या मोड लेता है।
Image Source : Instagram/@jiohotstar‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जब अभिरा, अरमान और दादी मां गीतांजलि की लाश अपने सामने देखेंगे तो सदमे में आ जाएंगे। अभिरा ये देख टूट जाएगी, जबकि गीतांजलि उसे अपना दुश्मन मानती थी।
Image Source : Instagram/@jiohotstarवहीं अरमान के लिए गीतांजलि की मौत पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। घर में सभी को 440 वोल्ट का झटका लगेगा और वह उसे अंतिम विदाई देने की तैयारी करते हैं।
Image Source : Instagram/@jiohotstarNext : ऐश्वर्या राय संग किया काम, बॉलीवुड की चकाचौंध से रहती हैं दूर, अब ऐसा हुआ हाल