

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा और इस बार अरमान-अभिरा नहीं, बल्कि कियारा पर दुखों का पहाड़ टूटेगा।
Image Source : Screen grab from jiohotstar'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि कियारा अपने ड्रग एडिक्शन के कारण परेशान रहने लगेगी और अपने बच्चे पर ध्यान नहीं दे पाएगी। इस वजह से उसे बहुत बड़ा नुकसान होगा और वह डिप्रेशन में चली जाएगी।
Image Source : Screen grab from jiohotstarजहां एक तरफ अरमान-अभिरा अपनी बेटी मायरा और वाणी की अनबन को लेकर परेशान हैं, वहीं अब दूसरी ओर कियारा का पुराना सच सामने आने वाला है। इस खुलासे के बाद अबीर को जोरदार झटका लगेगा।
Image Source : Screen grab from jiohotstarसुरेखा गुस्से में मनीषा को पोद्दार हाउस ले आती है। उसकी हालत देखकर कावेरी पूछती है कि क्या हुआ और क्या सब ठीक है? सुरेखा खुलकर बताती है कि मनीषा और कियारा ने उससे एक जरूरी सच छिपाया था।
Image Source : Screen grab from starplusगुस्से में वह कहती है कि किसी ने उसे यह बताना जरूरी नहीं समझा कि कियारा ड्रग एडिक्शन से जूझ रही है। यह सुनकर पोद्दार हाउस में नया तमाशा खड़ा हो जाता है।
Image Source : Screen grab from jiohotstarसुरेखा, मनीषा पर कियारा की बिगड़ती हालत के लिए उसे दोष देती है और खुलेआम कियारा को ड्रग एडिक्ट कह देती है। इस पर कावेरी तुरंत कियारा का बचाव करती है, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस होती है।
Image Source : Screen grab from jiohotstar'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही अरमान की बहन को लेकर एक और हैरान करने वाला खुलासा होने वाला है। मनीषा को पता चल जाएगा कि कियारा के बच्चे की मौत हो गई है, जिसका अभी तक जन्म भी नहीं हुआ।
Image Source : Screen grab from jiohotstarअरमान-अभिरा इस दुख की घड़ी में कियारा को समझाते दिखाई देते हैं। अबीर को तब जोरदार झटका लगाता है, जब उसे पता चलता है कि बच्चे की मौत कियारा की कोख में हो जाती है।
Image Source : Screen grab from jiohotstarNext : पति संग काम नहीं करना चाहतीं ये मशहूर टीवी एक्ट्रेस, बताई क्या है वजह