एक्टिंग से पहले आवाज ने बनाया स्टार, अब टीवी पर चमक रही हैं एक्ट्रेस

एक्टिंग से पहले आवाज ने बनाया स्टार, अब टीवी पर चमक रही हैं एक्ट्रेस

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

स्टार प्लस के हिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा बन दर्शकों के दिलों पर राज कर रही समृद्धि शुक्ला इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा लुक को लेकर भी खूब चर्चा में हैं।

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

टेलीविजन जगत में तलहला मचा रहीं समृद्धि आज भले ही किसी पहचान की मोहताज भले न हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनका चेहरा नहीं, बल्कि उनकी आवाज ही पहचान थीं।

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

एक्ट्रेस ने अब अपनी बेहतरीन एक्टिंग से भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। समृद्धि शुक्ला 'डोरेमोन' में डोरेमोन को अपनी आवाज देने के लिए जानी जाती हैं।

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

समृद्धि शुक्ला ने 'नेसावी की सवारी' में सावी गोयल डालमिया के किरदार से अपने अभिनय की शुरुआत की थीं। समृद्धि शुक्ला उर्फ अभिरा अपने लुक्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

अपनी उम्र से ज्यादा टैलेंटेड इस एक्ट्रेस का जन्म कानपुर, उत्तर प्रदेश में एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ। समृद्धि 2022 से लेकर अब तक टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

समृद्धि शुक्ला टीवी के अलावा साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह 2022 में आई कन्नड़ फिल्म 'ताजमहल 2' में दिखी थीं, जिसमें समृद्धि संग देवराज कुमार और कद्दीपुड़ी चंद्रू भी थे।

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

नवंबर 2023 से वह स्टार प्लस के सबसे लंबे समय से चले आने वाले टेलीविजन शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चौथी पीढ़ी की अभिरा शर्मा पोद्दार की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें रोहित पुरोहित (अरमान) उनके पति हैं।

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

राजन शाही के इस सीरियल ने समृद्धि शुक्ला की किस्मत चमका दी और आज वह वॉयस-ओवर कलाकार के साथ-साथ एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस भी हैं।

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

समृद्धि शुक्ला 'डोरेमोन', 'द किसिंग बूथ 2' और 'गुंजन सक्सेना' जैसे कई कार्टून और फिल्मों के लिए अपनी आवाज दे चुकी हैं। समृद्धि शुक्ला 'एनिमल' की भाभी 2 की आवाज भी बन चुकी हैं।

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

Next : मौत, धोखा या नई एंट्री? YRKKH की टीआरपी में इन 7 वजह से आ रही गिरावट