

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों खूब इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। विद्या और कावेरी एक बार फिर से अरमान को उसकी असली मां से दूर करने का प्लान बनाते दिखाई देने वाली है।
Image Source : Xटीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अभी और भी हंगामा देखने को मिलने वाला है। एक तरफ जहां पोद्दार हाउस में शिवानी की वापसी से भूचाल आ गया है तो वहीं दूसरी ओर अरमान-अभिरा ने धमाका कर दिया।
Image Source : Xअरमान-अभिरा ने एक-दूसरे को तलाक देने से मना कर दिया है। इतना ही नहीं दोनों ने फिर से पति-पत्नी के रुप में पोद्दार हाउस में एंट्री कर सबके होश उड़ा दिए है।
Image Source : Instagramइन सब के बीच विद्या और कावेरी पोद्दार का असली चेहरा सामने आने वाला है। उधर गोयनका हाउस में अभिर और कियारा की शादी के बाद बड़ा हंगामा देखने को मिल रहा है।
Image Source : Xअब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में नया हंगामा होने वाला है, जिसे देख दर्शकों के होश उड़ाने वाले हैं।
Image Source : Xविद्या, दादी सा के साथ मिलकर शिवानी को पोद्दार हाउस से निकालने की पूरी प्लानिंग कर रही हैं। वे शिवानी के साथ-साथ घर के 5 लोगों की लाइफ बर्बाद करते दिखाई देने वाली है।
Image Source : Xशिवानी के बाद अब एक बार फिर से दादी सा के निशाने पर अभिरा आ गई है। वह उसे आए दिन खरी-खोटी सुनाते दिखाई देने वाले हैं ताकि वह घर छोड़ने पर मजबूर हो जाए।
Image Source : Xवहीं माधव को अरमान और शिवानी से अलग कर वह उसे फिर दुख के सागर में धकेल देते हैं, जिस वजह से वह फिर से परेशान रहने लगता है।
Image Source : Xवहीं इस लिस्ट में चौथा नाम किसी और का नहीं बल्कि रूही का है। जी हां, रूही को घर में अभिरा की बहन होने की वजह से आए दिन टॉर्चर किया जाता है।
Image Source : Xइन सब के अलावा चारू की जिंदगी भी बर्बाद होने वाली है। अब चारू फिर से घर में एंट्री करती दिखाई देने वाली है। इसके बाद दादी सा उसका काम बंद करा देगी।
Image Source : XNext : ऑटो ड्राइवर की शर्ट पहन दिया था ऑडिशन, एक्टर ने किया खुलासा