YRKKH में होगी इस पुराने किरदार की वापसी, नाम सुन लगेगा झटका

YRKKH में होगी इस पुराने किरदार की वापसी, नाम सुन लगेगा झटका

Image Source : Instagram/@starplus

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नया मोड़ देखने को मिलने वाला है, जिसे देख आपके भी होश उड़ाने वाले हैं। इतना ही नहीं अरमान-अभिरा की लाइफ में भी बड़ा बदलाव आने वाला है।

Image Source : Instagram/@starplus

जहां एक तरफ अभिरा और अरमान तीसरी बार शादी करने के बाद पोद्दार वापस जाते हैं। वहीं दूसरी ओर शो में नए विलेन की एंट्री से उनकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बर्बाद होने वाली है।

Image Source : Instagram/@starplus

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें एक पुराने किरदार की वापसी होती दिखाई दे रही है। ये कोई और नहीं बल्कि अभिरा की मां अक्षरा का कातिल युवराज है।

Image Source : Instagram/@starplus

युवराज, अभिरा का वो सिरफिरा आशिक है, जिसने उसका मसूरी में जीना मुश्किल कर दिया था और अरमान को उसे दूर करने के लिए लाख कोशिश की थी।

Image Source : Instagram/@starplus

लेकिन जैसे ही परिवार खुशियों में डूबा जाता है। उनकी खुशियों पर काले बादल मंडराने लगते हैं। प्रोमो में गौरव शर्मा द्वारा अभिनीत शो के खूंखार खलनायक युवराज की चौंकाने वाली वापसी होने वाली है।

Image Source : Instagram/@starplus

युवराज हैरान करने वाली चेतावनी देता है और घोषणा करता है कि अभिरा और अरमान की यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी और अभिरा को वापस लंका आना ही होगा।

Image Source : Instagram/@starplus

युवराज, अभिरा और अरमान की जिंदगी में उथल-पुथल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उसकी अचानक वापसी चुनौतियों का बवंडर लेकर सकती आती है, जो अरमान-अभिरा की कड़ी परीक्षा लेगा।

Image Source : Instagram/@starplus

क्या अरमान और अभिरा युवराज की चालों पर काबू पा सकेंगे और अपने परिवार की रक्षा कर सकेंगे? यह नया प्रोमो दर्शकों के बीच शो में पुराने विलेन की एंट्री को लेकर छाया हुआ है।

Image Source : Instagram/@starplus

Next : 32 साल बाद इतना बदल गई शाहरुख खान की 'ऐना', लुक देख रह जाएंगे दंग