

चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने अपनी डेब्यू फिल्म 'सैयारा' से दर्शकों का दिल जीत लिया है। बड़े पर्दे पर उनकी और अनीत पड्डा की लव स्टोरी को खूब पसंद किया जा रहा है।
Image Source : Instagram/@ahaanpandayyइस बीच अहान पांडे के एक पुराने साथी ने अहान पांडे को लेकर बात की और उनसे जुड़े कुछ ऐसे राज खोले जिन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Image Source : Instagram/@ahaanpandayyअहान पांडे के एक्टिंग वर्कशॉप के साथी निखिल पांडे ने एक पॉडकास्ट में सैयारा स्टार के बारे में बात की, जो खुद एक एक्टर और यूट्यूबर हैं। उन्होंने जो बातें कहीं वो वायरल हो गईं।
Image Source : Instagram/@ahaanpandayyरेडिट पर निखिल पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अहान के बारे में कहा- 'अहान हमेशा देर से आता था और बहुत स्मोक करता था। वह 21 साल का था और थोड़ा वेबकूफ था। मगर वो कैमरे पर शानदार था।'
Image Source : Instagram/@ahaanpandayyइसी दौरान निखिल ने अहान पांडे की स्मोकिंग की आदत को एक्टिंग क्लास के दौरान परेशान करने वाला बताया और उन्हें अनप्रोफेशनल कहा।
Image Source : Instagram/@ahaanpandayyउन्होंने एक एक्टिंग वर्कशॉप के सीन का जिक्र किया, जिसमें अहान पांडे ने एक समलैंगिक प्रेमी की भूमिका निभाई थी। इस सीन में उन्हें अपने प्रेमी को एड्स की दवा देनी थी।
Image Source : Instagram/@ahaanpandayyनिखिल ने इस सीन का जिक्र करते हुए कहा - 'ये सीन बहुत ही दर्दनाक था और अहान ने इसे बखूबी निभाया। मैं सोच रहा था, ठीक हुआ ये सीन मुझे नहीं मिला।'
Image Source : Instagram/@ahaanpandayy'उसने ये सीन इतने अच्छे से निभाया कि देखकर लगा जैसे उसने सीधा समलैंगिक संबंध बनाए हैं। मैं इस आदमी से नफरत करना चाहता था, क्योंकि वो देर से आता था। लेकिन, कैमरे पर उसका टैलेंट देखकर उससे नफरत करना बहुत मुश्किल था।'
Image Source : Instagram/@ahaanpandayyबता दें, अहान पांडे ने यशराज फिल्म्स की सैयारा से डेब्यू किया है, जो 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई और 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
Image Source : Instagram/@ahaanpandayyNext : 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रूही से पहले इन 4 मशहूर स्टार्स ने शो को कहा था अलविदा