

आंवला एक सुपरफूड है जिसका सेवन सर्दियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
Image Source : Freepikऐसे में लोग इससे अलग अलग तरह की चीजें बनाते हैं।
Image Source : Freepikइन्हीं में से एक है आंवला कैंडी।
Image Source : Freepikआंवला कैंडी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके फायदे क्या हैं।
Image Source : Freepikआंवला विटामिन C का बेहतरीन सोर्स है। सर्दियों में सर्दी-खांसी, जुकाम और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। रोजाना आंवला कैंडी खाने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।
Image Source : Freepikसर्दियों में अक्सर हम भारी और तला-भुना खाना ज्यादा खाते हैं। आंवला कैंडी में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है। यह गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है।
Image Source : Freepikठंडी हवाएं त्वचा को रूखा और बालों को बेजान बना देती हैं। आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन में नेचुरल ग्लो लाता है। साथ ही बालों को झड़ने से रोकने में सहायक है।
Image Source : Freepikआंवला कैंडी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है। यह खून को साफ करती है, जिससे चेहरे पर मुंहासे नहीं होते और ऊर्जा का स्तर बना रहता है।
Image Source : Freepikआंवला में विटामिन A और कैरोटीनॉयड होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और बढ़ती उम्र में होने वाले मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में सहायक हैं।
Image Source : FreepikNext : सर्दियों में च्यवनप्राश खाने से क्या होता है?