

आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए काली मिर्च का एक चुटकी पाउडर भी काफी है। इसमें मौजूद पिपेरिन सर्दियों के दौरान शरीर को गर्मी प्रदान करता है।
Image Source : socialविटामिन सी से भरपूर आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह सर्दियों की खांसी और जुकाम को दूर करने में बेहद मददगार है।
Image Source : socialसर्दियों के मौसम में बाजरे की रोटी खानी चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स और फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी के साथ हड्डियां भी स्ट्रांग होती हैं।
Image Source : socialसर्दियों के मौसम में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए घी खाना चाहिए। घी में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है।
Image Source : socialसर्दियों में कुल्थी की दाल खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है जिससे सर्दी-जुकाम और बुखार से तुरंत आराम मिलता है। इस दाल की तासीर गर्म होती है जिससे आपके शरीर को गर्माहट मिलती है।
Image Source : socialमखाने में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, कैल्शियम और प्रोटीन के गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचाते हैं
Image Source : socialसफेद तिल खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और फ्लू जैसी बीमारी आसानी से शिकार नहीं बना पाती। सफेद तिल के बीज एनर्जी का बेहतरीन सोर्स है।
Image Source : socialखट्टे फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से भी आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।
Image Source : socialNext : शरीर के लिए क्यों खास है Vitamin-U, जानें कहां से मिलेगा?