

लोगों को भले ही अब यही लगता हो कि टीबी पहले जैसी खतरनाक नहीं है लेकिन हकीकत ये है कि यह एक साइलेंट किलर बीमारी है।
Image Source : socialऐसे में इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 24 मार्च को 'वर्ल्ड ट्यूबरक्लोसिस डे' मनाया जाता है।
Image Source : socialचलिए, जानते हैं टीबी होने पर शरीर में कौन से लक्षण नज़र आने लगते हैं?
Image Source : socialटीबी के लक्षण आम सर्दी-ज़ुकाम जैसे ही होते हैं। अगर सही समय पर इलाज न कराया जाए, तो परेशानी बढ़ सकती है।
Image Source : socialअगर आपको लगातार कई हफ्तों तक खांसी आ रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यह टीबी होने का बड़ा लक्षण है।
Image Source : socialहमेशा थकान होना और वज़न घटना भी टीबी के लक्षणों में शुमार है। रात में पसीना आना और लगातार बुखार आना भी टीबी के लक्षणों में से एक है।
Image Source : socialबलगम के साथ खून आना, सांस लेने में दिक्कत, भूख न लगना और ठंड लगना भी टीबी होने का संकेत है।
Image Source : socialअगर बच्चे को टीबी है, तो उसे बुखार, थकान, रात में पसीना आना, और वज़न कम होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं
Image Source : socialNext : जानें, कैंसर का जल्दी पता लगाने वाले कौन से टेस्ट हैं?