आम में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

आम में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

Image Source : social

गर्मियों के मौसम का इंतज़ार ज़्यादातर लोग सिर्फ 'आम' की वजह से करते हैं। इसका खट्टा मीठा स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आता है।

Image Source : social

फलों का राजा आम पोषक तत्वों का भंडार है। चलिए जानते हैं इस फल में कौन से विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं?

Image Source : social

आम विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है और सर्दी खांसी से आराम दिलाता है।

Image Source : social

आम में विटामिन बी6, बी5, बी3 जैसे विटामिन्स पाए जाते हैं। ये विटामिन, बी-कॉम्प्लेक्स समूह के हैं जो शरीर की कोशिकाओं के ठीक से काम करने के लिए जरूरी हैं।

Image Source : social

आम में विटामिन ई भी मौजूद होते हैं। एक कप आम में लगभग 1.5 मिलीग्राम विटामिन ई होता है। विटामिन ई त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है

Image Source : social

आम में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए ज़रूरी है।

Image Source : social

आम में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। इसमें मौजूद फाइबर मल को नरम बनाता है, जिससे कब्ज की समस्याओं से राहत मिलती है।

Image Source : social

आम पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

Image Source : social

Next : शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं या नहीं?