

कच्चे टमाटर में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है। इसे रोज़ाना खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचे रहते हैं।
Image Source : Freepikटमाटर में मौजूद 'लाइकोपीन' त्वचा को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाता है। यह कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है और झुर्रियां कम होती हैं।
Image Source : Freepikडायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा टमाटर फायदेमंद है। इसमें क्रोमियम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है।
Image Source : Freepikकच्चे टमाटर में मौजूद फाइबर और पानी की मात्रा पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।
Image Source : Freepikटमाटर में पोटैशियम और विटामिन B पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है।
Image Source : Freepikलाइकोपीन एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।
Image Source : Freepikइसमें विटामिन K और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और उनकी मरम्मत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Image Source : Freepikअगर आप डाइट पर हैं, तो कच्चा टमाटर आपका सबसे अच्छा दोस्त है। इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी बहुत कम होती है, जिससे पेट काफी देर तक भरा महसूस होता है।
Image Source : Freepikइसमें विटामिन A और 'बीटा-कैरोटीन' होता है, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने और रतौंधी जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।
Image Source : FreepikNext : सेब को छीलकर खाना चाहिए या नहीं?