

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे- दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।
Image Source : freepikऐसे में चलिए जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के 5 मुख्य लक्षण कौन से हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें?
Image Source : freepikहाई कोलेस्ट्रॉल में आँखों की पलकों या उसके आसपास पीली फुंसी जैसा जमाव दिखता है जिसे ज़ैंथेलाज़्मा कहा जाता है।
Image Source : freepikये जमाव त्वचा के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण बनते हैं, इसलिए इन्हें सामान्य फुंसी या दाने समझने की गलती न करें।
Image Source : freepikहाई कोलेस्ट्रॉल में हृदय तक ऑक्सीजन अच्छी तरह नहीं पहुँचता है। जिस वजह से छाती में दर्द या भारीपन महसूस होता है।
Image Source : freepikहाई कोलेस्ट्रॉल में पैरों की धमनियां ब्लॉक होने पर चलने या सीढ़ियाँ चढ़ने पर दर्द, सुन्नता या ऐंठन हो सकती है।
Image Source : freepikहाई कोलेस्ट्रॉल में सामान्य शारीरिक गतिविधियों के दौरान भी सांस फूलने की समस्या का बहुत ज़्यादा सामना करना पड़ सकता है
Image Source : freepikहाई कोलेस्ट्रॉल में शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पर्याप्त ऑक्सीजन न पहुँचने के कारण लगातार थकान महसूस हो सकती है।
Image Source : freepikकोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए डाइट अच्छी करें, बाहर का खाना न खाएं, नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करें।
Image Source : freepikNext : किस विटामिन की कमी से चर्म रोग होता है?