

फल सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं इसे खाने का सही समय क्या है। चलिए हम आपको बताते हैं।
Image Source : freepikफल खाने का सबसे सही समय सुबह नाश्ते के बाद और दोपहर के खाने के पहले माना जाता है, क्योंकि यह पाचन में मदद करता है और ऊर्जा देता है।
Image Source : freepikदोपहर का भोजन करने से लगभग 1 घंटे पहले फल खाने से वजन कम करने और पाचन में सहायता मिल सकती है।
Image Source : unsplashखाना खाने के तुरंत बाद फल खाने से पाचन धीमा हो सकता है और पेट भारी लग सकता है इसलिए इस समय फल न खाएं
Image Source : unsplashसुबह खाली पेट सेब और पपीता जैसे फलों को खाना फायदेमंद है। फाइबर से भरपूर ये फल पाचन को सुधारते हैं और शरीर को ऊर्जा देते हैं।
Image Source : freepikखाली पेट केला, खट्टे फल जैसे खुबानी, संतरा और कीवी को खाने से बचना चाहिए। इन्हें खाने से पेट में एसिडिटी या गैस हो सकती है।
Image Source : unsplashरात में सोने से ठीक पहले फल खाने से बचें, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है और नींद में बाधा डाल सकता है।
Image Source : freepikयानी भोजन के तुरंत बाद या रात में सोने से ठीक पहले फल खाने से बचें। कुछ खास तरह के खट्टे फल खाली पेट नहीं खाने चाहिए।
Image Source : unsplashफल को अनाज, डेयरी या दाल के साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह पाचन को प्रभावित कर सकता है।
Image Source : unsplashNext : शरीर में शुगर बढ़ने पर कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?